फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In the ND University, 25 meritorious students will get the gold medal and 579 will get the degree.

एनडी विवि में 25 मेधावियों को स्वर्णपदक, 579 को मिलेगी उपाधि

Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
In the ND University, 25 meritorious students will get the gold medal and 579 will get the degree.
अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 22 वें दीक्षांत समारोह में विवि प्रशासन ने 25 मेधावियों को स्वर्ण पदक व 579 विद्यार्थियों को उपाधि देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसकी सूची विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार को जारी कर दी है। विवि प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मानद उपाधि कृषि वैज्ञानिक प्रो. रमेश चंद्र को दी जाएगी।
विज्ञापन

कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया कि प्रो. रमेश चंद्र नीति आयोग के सदस्य (भारत सरकार के राज्यमंत्री का स्तर) एवं पूर्व निदेशक, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स एंड पॉलिसी रिसर्च नई दिल्ली ने कृषि शोध एवं कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि कुलाधिपति द्वारा मानद उपाधि प्रदान किए जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की गयी है। प्रो. चंद राष्ट्रीय अकादमी कृषि विज्ञान तथा भारतीय कृषि अर्थशास्त्र सोसाइटी के फेलो हैं।
मीडिया प्रभारी डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विश्वविद्यालय के लिए यह लगातार तीसरा अवसर है, जब दो-दो महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. आर सी अग्रवाल एवं प्रोफेसर रमेश चंद्र को विश्वविद्यालय के कुलपति ने दीक्षांत मंच पर आमंत्रित किया है।

कुलाधिपति स्वर्ण पदक- प्रीति कुमारी, श्वेता गुप्ता, दिव्या सिंह, सीमा चौरसिया, अर्या सिंह, शिप्रा त्रिपाठी। कुलपति स्वर्ण पदक- कन्हैया लाल, श्वेता गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव, परवेज अहमद, दिव्या सिंह, अतिश यादव, अनुका यादव, दीक्षा संघमित्रा, दवर्षि रंजन, अभिषेक पांडेय, दीक्षा श्रीवास्तव। महाविद्यालय स्वर्ण पदक- गौरव सिंह, महेश जायसवाल, आदित्य कुमार जैसल, तरून नर सिंह, नीतू सरोज, विकास कुमार, मनीष सक्सेना, अपर्णा सिंह।
उपाधि पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या
बीएससी एजी मैन कैंपस 111
बीएससी एजी आजमगढ़ कैंपस 60
बीएससी होनर्स 41
बीएफसी 13
बीएससी क्म्यूनिटी साइंस 30
बीटेक एमई 24
बीटेक सीएस 29
बीटेक एजी 61
बीवीएसी एंड एएच 33
एमएससी एजी 107
एमएससी ऑनर्स 20
एसएससी कम्यूनिटी साइंस 01
एमवीसी 11
पीएचडी 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed