फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   In the industrial sector only paper

कागजों तक सिमटा औद्योगिक क्षेत्र

Thu, 20 Aug 2015 10:38 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
दो प्लॉट पर जैसे-तैसे फाउंड्री वर्क्स व कास्ट कला उद्योग संचालित है। बिजली का हाल सबसे खराब है। 10 घंटे बिजली मिलना मुश्किल है। सड़कों समेत तमाम दिक्कतें उद्यमियों को मुंह मोड़ लेने के लिए विवश करती हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत बीकापुर के तेंदुआमाफी से सटे इंडस्ट्रीयल एरिया कहने को है। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारियों की लापरवाही और मिलीभगत से यहां की कीमती भूमि पर बने बड़े-बड़े हाल को कागजों में कई लोगों को दिया गया है।
विज्ञापन


47 साल से अधिक समय से एक हाल में भारतीय स्टेट बैंक संचालित है। इसके अलावा मिश्रा फाउंड्री वर्क्स के नाम से शिवनाथ मिश्र कास्ट आयरन की ढलाई करवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेष चार ब्लॉक किसके नाम हैं, इसे कोई नहीं बता पा रहा है। छह में से सिर्फ दो ब्लॉक ही रोजगार के लिए ठीक हैं। शेष जीर्ण-शीर्ण होकर गिर रहे हैं। अधिकतर लोग भारतीय स्टेट बैंक के नाम से इस स्थान को जानते हैं।

बुर्जुग डीके सिंह व पारस पांडेय बताते हैं करीब चार दशक पूर्व यहां धागा मिल भी संचालित थी। लेकिन वह भी बंद हो गई। मजबूरन उसके कर्मचारी दूसरे काम धंधे में जुट गए हैं।

शिवनाथ मिश्र ने बताया कि उनकी फाउंड्री (वेल्डिंग-खराद मशीन) काफी दिनों से संचालित है। कास्ट आयरन की ढलाई होती है। कुछ साल पूर्व एक ब्लॉक राकेश सिंह नामक व्यवसायी ने लिया था।

कुछ दिनों तक सीमेंट ईट की ढलाई हुई, लेकिन अब वर्षों से बंद है। अब पता नहीं कि ब्लॉक का आवंटन किसके नाम है?  बताया कि एक आवंटन उनके पुत्र के नाम है। उसमें भी कास्ट आयरन ढलता है।

एरिया के पीछे आद्या प्रसाद सिंह दुर्गा कास्ट कला के नाम से कहने को लकड़ी का काम करते हैं। यहां न तो बिजली है न ही लाइन। बैंक अवधि में पुलिस रहती है, लेकिन रात में सुरक्षा भगवान भरोसे है।

उद्यमी विवेक प्रताप सिंह ने कहा कि कास्ट कला उद्योग लगाए हुए हैं। बिजली मात्र 7 से 10 घंटे मिलती है। औद्योगिक क्षेत्र जैसा कोई इंतजाम व सुविधा नहीं है। सब कुछ कागज में ही फल-फुल रहा है।

व्यापारी नेता पारस पांडेय बोले कि बीकापुर को औद्योगिक हब बनाने के लिए यहां इंडस्ट्रीयल इस्टेट काफी पहले स्थापित किया गया, लेकिन अधिकारियों की उदासीनता से कोई काम नहीं हुआ है।

पूर्व सभासद राजन पांडेय ने कहा कि कहीं इंडस्ट्रीयल इस्टेट का बोर्ड तक नहीं लगा है। बाजार के बाहर का इलाका व निर्जन क्षेत्र होने के बावजूद सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं है।


पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय यादव ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की ओर से कभी भी इंडस्ट्रीयल इस्टेट के विकास को लेकर ध्यान नहीं दिया गया। इसी के कारण यहां उद्यमी धंधा बंद करते जा रहे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed