{"_id":"57dadc1c4f1c1b2309d4794d","slug":"immersion-of-ganesh-idols","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 15 Sep 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने जाते भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन चली गणेश पूजा के बाद गुरुवार को नगर के जमुनियाबाग से गणेश प्रतिमाओं विसर्जन शोभायात्रा निकली तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। डीजे पर तेज आवाज में बज रहे ‘गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तू जल्दी आ...’ जैसे गीतों पर युवाओं और महिलाओं की टोलियां उल्लास में खूब थिरकीं। इस दौरान जयकारों से गुंजायमान आस्था के चरमोत्कर्ष पर झूमते-नाचते, गुलाल से सने हजाराें भक्तों ने गणेश प्रतिमाओं को गुप्तारघाट पर देर शाम विसर्जित कर दिया।
केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति साकेत के नेतृत्व में लगभग 40 व अलग-अलग 11 श्रीगणेश प्रतिमाएं पवित्र सरयू नदी में विसर्जित हुईं। गणेश पूजा समितियों की मूर्तियां चौक के जमुनियाबाग तिराहे पर पहुंचीं। करीब तीन बजे निकली विशाल शोभायात्रा चौक, रिकाबगंज, नियावां, कैंट होते हुए गुप्तारघाट पहुंचीं। नेतृत्व केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, संयोजक राजेंद्र सिंह राजू, संरक्षक व नगर पालिका चेयरमैन विजय कुमार गुप्त, प्रवक्ता केशव बिगुलर, गगन जायसवाल, सभासद राजेश गौड़, सुप्रीत कपूर प्रेमनाथ राय, रामलाल जायसवाल, रोहिताश्वचंद्र, चंदन गुप्त, जनार्दन पांडेय बब्लू आदि कर रहे थे।
शोभायात्रा में श्रीगणेश जी महाराज पूजा समिति कंधारीबाजार, बालश्री गणेश पूजा समिति ठठरैया, गणेश पूजा समिति मुकेरी टोला, श्रीबाल गणेश पूजा समिति मुकेरीटोला, श्री सर्वोदय गणेश पूजा समिति अमातीगंज, सिद्धि विनायक समिति टकसाल, गृहस्थ पूजा समिति रिकाबगंज के अलावा, मकबरा, हनुमानगढ़ी, हैदर गंज, जमुनियाबाग, हमदानी कोठी, अवधपुरी कॉलोनी, पापुलर गली, साहबगंज, आवास विकास कॉलोनी, अमानीगंज, बाल्दा, बछड़ा सुलतानपुर, सुल्तानपुर वैसिया, हैदरगंज चौराहा, दिलकुशा धारा रोड, कंधारी बाजार, नियावां, महाजनी टोला आदि समितियों की गणेश प्रतिमाएं शामिल रहीं। शोभायात्रा का चौक, नरेंद्रालय के निकट, रिकाबगंज के साथ ही जगह-जगह माला फूल, पूजा अर्चन व भंडारे के प्रसाद से स्वागत किया गया।