{"_id":"4eaf3d91a3a6025bc64b62e99e768cb1","slug":"immediately-stop-construction-work-in-kothi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोठी में तत्काल बंद हो निर्माण कार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोठी में तत्काल बंद हो निर्माण कार्य
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकतंत्र सेनानी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने सोमवार को एडीएम सिटी से मुलाकात कर आचार्य नरेंद्रदेव की कोठी की हालिया स्थिति से अवगत कराया।
आरोप लगाया कि प्राधिकरण व पुलिस की मिलीभगत से भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें किसी भी कार्रवाई की फिक्र नहीं है।
आचार्य की कोठी को कोहिनूर पैलेस बनाकर उसकी ऐतिहासिकता को जमींदोज कर रहे हैं। मामले में एडीएम सिटी रामनिवास शर्मा ने कहा कि वे खुद प्रकरण की मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे हैं।
उन्होंने फौरन शहर कोतवाल को तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य बंद कराने का आदेश दिया। ज्ञापन में इस पूरे प्रकरण की व्याख्या विस्तार से की गई है। साथ ही प्राधिकरण व पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है।
परिषद ने मांग की है कि मौके पर किसी अधिकारी को भेजकर स्थिति का परीक्षण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में परिषद के अध्यक्ष माताप्रसाद तिवारी, प्रवक्ता रमेश शर्मा सहित कई सदस्य मौजूद रहे।