{"_id":"57853c4b4f1c1bbc3813d8af","slug":"ig-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन मेला को लेकर आईजी ने कसे पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन मेला को लेकर आईजी ने कसे पेंच
फैजाबाद
Updated Wed, 13 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में मंगलवार को पुलिस लाइंस सभागार में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते आईजी जाेन ए. सतीश गणेश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मेला व कांवड़ यात्रा को लेकर मंगलवार को मंडल मुख्यालय पहुंचे लखनऊ जोन के आईजी ए सतीश गणेश ने परिक्षेत्र के जिलाधिकारियों व पुलिस प्रमुखों के साथ सुरक्षा व्यवस्था की रणनीति बनाई। सावन झूला मेला को लेकर पुख्ता व्यवस्था करने का निर्देश देते हुए अफसरों के पेंच कसे। संज्ञेय अपराधों के खुलासे व विवेचनाओं के निस्तारण में विलंब पर गहरी नाराजगी जताई।
मंगलवार को आईजी ने पहले डीआईजी की ओर से बुलाई गई परिक्षेत्र की मासिक अपराध समीक्षा बैठक में शामिल होकर पुलिस प्रमुखों को निर्देश दिए। फिर मंडलायुक्त की ओर से मंडलीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर जिलाधिकारियों से सावन मेला व कांवड़ यात्रा की तैयारी व सुरक्षा-यातायात प्लान पर चर्चा की।
आईजी जोन ने पुलिस लाइन सभागार में डीआईजी व जिला पुलिस प्रमुखों के साथ बैठक कर परिक्षेत्र के अपराध व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। समीक्षा में परिक्षेत्र में हत्या व लूटपाट के कई मामलों का खुलासा लंबित होने पर आईजी जोन ने जिला पुलिस प्रमुखों की क्लास ली।
विज्ञापन
वहीं लंबित विवेचनाओं की फेहरिस्त लंबी होने पर भी संबधित जिला पुलिस प्रमुखों की क्लास लगी। आईजी जोन ने अयोध्या के ऐतिहासिक सावन झूला मेले के मद्देनजर विस्तार से चर्चा की और देश-प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था किए जाने, सतर्कता बढ़ाने तथा मजिस्ट्रेटों से समन्वय बनाकर काम करने की हिदायत दी।
वह निरोधात्मक कार्रवाई के आंकड़ों से भी संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने बड़े अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कराते हुए उनकी संपत्ति जब्त करने, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी तथा लंबित विवेचनाओं का निस्तारण अभियान चलाकर व टीम बनाकर कराने की बात कही।
लूट, डकैती व चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिए चलाए जा रहे गश्त अभियान में जिला पुलिस प्रमुखों को खुद जाने की हिदायत दी। वहीं कलेक्ट्रेट में आयोजित मंडलीय समीक्षा बैठक में पहुंचे आईजी जोन ने अयोध्या के सावन झूला मेला को लेकर चल रही कवायद की जानकारी ली।
उन्होंने सुरक्षा व व्यवस्था के लिए हर तरह के एहतियाती इंतजाम कराने की हिदायत दी। कहा कि श्रद्धालुओं की सहूलियत के साथ सुरक्षा में कोई कोताही नहीं की जानी चाहिए। बैठकों में मंडलायुक्त, डीआईजी, मंडल के सभी जिलों के जिलाधिकारी व परिक्षेत्र के सभी जिला पुलिस प्रमुख मौजूद रहे।