फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   If you come to ask for votes, why did you shoot at Rambhakts : Nadda

वोट मांगने आएं तो पूछना रामभक्तों पर गोली क्यों चलवाई: नड्डा

Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
If you come to ask for votes, why did you shoot at Rambhakts : Nadda
अयोध्या-मुख्य गर्भगृह स्थल का पूजन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अयोध्या में शुक्रवार को तीन जनसभाएं की। उन्होंने राममंदिर से लेकर काशी कॉरीडोर व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की चर्चा करते हुए भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

शहर के क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में अयोध्या विधानसभा के प्रत्याशी वेदप्रकाश गुप्ता के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने सपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

कहा कि, विपक्षी वोट मांगने हुए तो पूछना कारसेवकों पर गोलियां किसने चलवाई। राम मंदिर निर्माण में अड़ंगा क्यों डाला। बोले-जिन नेताओं को आचमन करना नहीं आता वह अब चंदन लगाकर घूम रहे हैं, मंदिर में घंटी बजा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राहुल व प्रियंका गांधी लीडर नहीं रीडर हैं। नड्डा ने संबोधन का आरंभ राममंदिर आंदोलन में मारे गए कारसेवकों को श्रद्धांजलि देने के साथ किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या एतिहासिक नगरी है।
जहां लंबे समय तक संघर्ष के बाद आज राममंदिर का निर्माण हो रहा है। हमें यह समझना होगा कि इसके पीछे कौन सी विचारधारा की राजनिति पार्टी है। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए।
सांस्कृतिक राष्ट्रवाद हमारा लक्ष्य है। उसका एक रूप राममंदिर में निहित है। अगर विपक्षी आपसे वोट मांगने आएं तो पूछना कि कार सेवकों पर गोली क्यों चलवाई।
कहा कि राममंदिर पर कोर्ट का फैसला सर्वसम्मति से आया पर उसके पीछे कौन सी पार्टी मौन खड़ी रही। वो विपक्षी नेता जिन्हें आचमन नही करना आता है वो चंदन लगा कर भाषण दे रहे हैं। मंदिर में जाकर घंटी बजा रहे हैं।
भाजपा वैचारिक पाटी है। विचारों के लिए काम करती है। हमारा पुराना नारा था एक देश में दो प्रधान-दो विधान नहीं चलेंगे। ये आप सभी की ताकत थी कि एक झटके में अनुच्छेद 370 धाराशायी हो गया।
कहा कि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का ही परिणाम है कि आज काशी विश्वनाथ कॉडिडोर बनने के बाद भक्त गंगा स्नान के बाद सीधे बाबा के दर्शन कर सकते हैं।
नड्डा ने कहा कि भाजपा गरीबों, वंचितों, शोषितों, किसानों का हित चाहने वाली पार्टी है। गरीबों की चिंता मोदी व योगी की सरकारों ने की। कोविड काल में 20 करोड़ महिलाओं के खातों में 500-500 रुपये दिये गये।
उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, सौभाग्य योजना से मिले लाभों को गिनाया। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में 2014 में प्रदेश में सिर्फ 15 मेडिकल कॉलेज थे आज 59 हो गए हैं। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है।
अयोध्या को जोड़ने वाली सभी सड़कें चार व छह लेन बन रही है। सभा को सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने भी संबोधित किया।
इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, महंत गिरीशपति त्रिपाठी, संत राजूदास आदि मौजूद रहे।
नड्डा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आतंकवादियों को पनाह देने का आरोप लगाते हुए अखिलेश सरकार में हुए आतंकी घटनाओं को सिलसिलेवार गिनाया।
कहा कि अखिलेश ने आतंकियों के मुकदमे खत्म कराए। सपा शासन में 200 दंगे हुए, योगी काल में एक भी दंगा नहीं हुआ। माफिया जेल में हैं। यूपी में कानून का राज है, जबकि सपा सरकार में माफिया सड़क पर घूमते थे।
नड्डा ने कहा तीन तलाक हटाने पर सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी, लेकिन तुष्टिकरण की राजनीति के चलते इस दिक्कत हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत इच्छा शक्ति इस काले कानून से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति मिल गई।
कई मुस्लिम देशों में तीन तलाक लागू नहीं है। तुष्टिकरण की राजनीति के चलते यहां चल रहा थी। मोदी ने एक झटके में इस कानून से मुस्लिम महिलाओं को मुक्ति दे दी।
उन्होंने कहा कि चुनाव में सपा की जमीन खिसक रही है। इसलिए अखिलेश यादव ने पिता मुलायम सिंह यादव को चुनाव प्रचार में उतारा। चुनावी मंच से अखिलेश यादव आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी को झूठा बताते हैं।
उनके पिताजी केंद्र से लेकर प्रदेश तक की सत्ता में रहे फिर भी ओबीसी को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। आरक्षण बढ़ाने का काम मोदी सरकार ने किया है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मिल्कीपुर के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज अमानीगंज में भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ बाबा के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। कहा कि उत्तर प्रदेश को रोजगार युक्त बनाना है।
भय और माफिया मुक्त रखना है। योगी ने उत्तर प्रदेश को आर्थिक जगत में सातवें नंबर से दूसरे नंबर पर लाकर खड़ा किया है, फिर सरकार बनाइए एक नंबर पर उत्तर प्रदेश खड़ा होगा।
अयोध्या के विकास के लिए हम संकल्प लेकर बढ़ रहे हैं और उस संकल्प को पूरा करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने झखरा तालाब पर पार्टी उम्मीदवार रामचंद्र यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उमड़ी भीड़ ने यह बता दिया कि रामचंद्र यादव को विधानसभा में भेजने का मन बना चुके हैं।
सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा परिवार की पार्टी, बसपा एक व्यक्ति की पार्टी है। अखिलेश मंदिर-मंदिर घूम रहे है घंटी बजा रहे लेकिन उनकी घंटी बज चुकी है।
कहा कि राजनीति की दृष्टि से दिशा देने वाला क्षेत्र हैं। अयोध्या एक विशेष पड़ाव है। राम मंदिर दीपोत्सव, कुंभ काशी कॉरिडोर, मथुरा में पूजा चल रहा है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की प्रेरणा अयोध्या से मिलती है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राम जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का दर्शन-पूजन कर मंदिर निर्माण को लेकर चल रहे कार्य को देखा। उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा भी रहे।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उन्हें राममंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया। नड्डा ने हनुमानगढ़ी के दरबार में भी पूजा की।

अयोध्या-रामलला का दर्शन पूजन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।-संवाद

अयोध्या-रामलला का दर्शन पूजन करते भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed