{"_id":"610ec8488ebc3e7caa36037f","slug":"if-there-is-a-problem-with-the-consumers-then-action-will-be-taken-mla-faizabad-news-lko590361598","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को समस्या हुई तो कार्रवाई होगी - विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को समस्या हुई तो कार्रवाई होगी - विधायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौजागांव। तहसील क्षेत्र रुदौली अंतर्गत फेलसंडा ग्रामसभा में नवनिर्मित अधिशाषी अभियंता कार्यालय में क्षेत्रीय विधायक रामचंद्र यादव ने बिजली विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति, जर्जर पोल के नवीनीकरण, सहित विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समस्याओं के अविलंब निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित भी किया।
शनिवार को मवई, सैदपुर, पटरंगा, शुजागंज, रुदौली ग्रामीण व रुदौली टाउन सहित सभी अवर अभियंता से सुचारु विद्युत व्यवस्था के संबंध में क्षेत्रीय विधायक ने जानकारी ली। उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। विधायक ने क्षेत्र में विद्युत फाल्ट न हो व निर्बाध सप्लाई दी जा सके, इसकी समुचित व्यवस्था के लिए सभी एसडीओ को निर्देशित किया।
विधायक ने सभी अवर अभियंता की क्लास लगाई व एक-एक कर सभी से उनकी समस्याएं भी सुनीं। इस दौरान अधीक्षण अभियंता ने अधिशासी अभियंता को सभी समस्याओं को नोट करने व उनके अविलंब निस्तारण का आदेश दिया। विधायक ने कहा कि यदि किसी भी उपभोक्ता को समस्या हुई तो संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मीटिंग के दौरान अधीक्षण अभियंता सुशील गर्ग, अधिशाषी अभियंता राम शंकर मौर्य, एसडीओ आरके सिंह, भाजपा नेता निर्मल शर्मा, अधिशाषी अभियंता सिविल इसरार अहमद, ऐई सिविल रोशनी गौतम, अवर अभियंता विकास आर्या, विकास पाल व श्रवण कुमार सहित विद्युत विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।