फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   I broke the disputed structure and broke it: Vedanti

विवादित ढांचा मैंने तोड़ा और तोड़वाया : वेदांती

Fri, 21 Apr 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 21 Apr 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
I broke the disputed structure and broke it: Vedanti
अयोध्या। विहिप केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य व पूर्व सांसद डॉ. राम विलास दास वेदांती ने दावा किया कि छह दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा उन्होंने ही तोड़ा और तोड़वाया था। लालकृष्ण आडवाणी, डॉ. मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती जैसे नेता तो कारसेवकों को रोक रहे थे।
विज्ञापन


वेदांती ने शुक्रवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत केदौरान यह दावा किया। गौरतलब है कि सुप्रीमकोर्ट ने हाल ही में  आडवाणी, जोशी समेत 13 नेताओं पर ढांचा गिराने की साजिश रचने का केस चलाए जाने के लिए सीबीआई को इजाजत दी है।
विज्ञापन


वेदांती ने कहा कि छह दिसंबर 1992 को आडवाणी, जोशी, राजमाता विजया राजे सिंधिया, उमा समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता कारसेवकों को विवादित ढांचे से नीचे उतर आने का आग्रह कर रहे थे, लेकिन मैं कारसेवकों को ढांचा ढहाने के लिए उत्साहित कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘मैंने ढांचा तोड़ा और तोड़वाया है। इसके लिए यदि कोर्ट फांसी भी दे तो मैं तयार हूं।’ उन्होंने भारत सरकार से 67.77 एकड़ अधिग्रहीत जमीन रामजन्मभूमि न्यास को सौंपने की भी मांग की। ताकि इस पर राम मंदिर निर्माण शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed