{"_id":"57d591a14f1c1b5d7831942a","slug":"house-fire-scorching-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग, झुलसा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग, झुलसा युवक
फैजाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारगंज थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव में रविवार दोपहर एक घर में अचानक आग लगने से एक युवक झुलस गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी जल कर राख हो चुकी थी। पुलिस ने झुलसे युवक को खंडासा सीएचसी भिजवाया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
थानाक्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी 26 वर्षीय हनीफ पुत्र इब्राहिम रविवार दोपहर अपने घर पर चारपाई पर लेटा था। अचानक घर में आग लग गई। हनीफ आग बुझाने में जुट गया। आग की चपेट में आने से वह झुलस गया।
कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झुलसे युवक को एंबुलेंस से सीएचसी खंडासा भेजवाया जहां डॉक्टर ने स्थिति नाजुक देखते हुए झुलसे युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
कुछ समय बाद पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने मिल कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। कुमारगंज थानाध्यक्ष शैलेन्द्र गिरि ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।