फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   hospital

कुमारगंज में सौ शैय्या के अस्पताल में एकमुश्त 18 डॉक्टरों की तैनाती

Sat, 06 Feb 2021 11:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
hospital
अयोध्या-100 शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। लगभग दो वर्ष से बनकर तैयार कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल के दिन बहुरने लगे हैं। 20.78 करोड़ की लागत से निर्मित इस अस्पताल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप पर सभी आवश्यक सेवाएं संचालित करने के लिए सप्ताहभर में ही करीब 18 चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। शासन के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से अयोध्या मुख्यालय से सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस अस्पताल में अब आमजन को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी और अस्पताल की स्थापना का उद्देश्य भी सफल हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर स्थित मिल्कीपुर तहसील के पिठला कुमारगंज में वर्ष 2006 में ही ग्रामीणों को शहर तक का चक्कर काटने से बचाने व बेहतर चिकित्सीय सेवाएं मुहैया कराने की मंशा से सौ शैय्या के जनपद स्तरीय अस्पताल को निर्मित करने के लिए स्वीकृति सरकार ने दिया था। उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम ने 20.78 करोड़ की लागत वाले अस्पताल का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। सितंबर 2016 तक निर्माण कार्य पूर्ण करके भवन विभाग को हस्तांतरित करना था। हालांकि, कच्छप गति से हुए निर्माण के वजह से तय समय तक भवन बनकर तैयार नहीं हो सका। मुख्य भवन तो दो वर्ष पूर्व हस्तगत कर दिया गया, लेकिन फिनिशिंग स्तर पर कार्य लंबित होने के कारण डीएम द्वारा कार्यदायी संस्था के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए पत्र प्रेषित किया गया।
विज्ञापन

मौजूदा समय में दो वर्ष पूर्व ही अस्पताल के मुख्य भवन के हैंडओवर होने पर उसे संचालित करने का प्रयास किया गया, लेकिन चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी से सेवाएं बहाल नहीं हो सकी। इक्का-दुक्का फार्मासिस्ट व कुछ स्टाफ नर्स के भरोसे सिर्फ कहने के लिए ही अस्पताल संचालित हुआ। इधर, अयोध्या को विश्व के मानचित्र पर स्थापित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता के कारण जिले की सभी लंबित परियोजनाओं की समीक्षा हुई तो कुमारगंज अस्पताल की बदहाली की तस्वीर भी उभरकर सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप पर इस अस्पताल को सभी संसाधन व मैन पावर से सुसज्जित करते हुए संचालित करने की कवायद शुरू हुई तो इसके भी दिन बहुरने की उम्मीद जगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री के संभावित दौरे से पूर्व ही इस अस्पताल में करीब 18 चिकित्सकों की तैनाती कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, अधीक्षक/परामर्शदाता की तैनाती के साथ दो फिजीशियन, एक चेस्ट फिजीशियन, दो बाल रोग विशेषज्ञ, दो जनरल सर्जन, दो आर्थोपेडिक सर्जन, एक ईएनटी सर्जन, पुरुष विंग के लिए तीन ईएमओ, महिला विंग के लिए दो ईएमओ, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ, दो एक्सरे टेक्नीशियन, आठ फार्मासिस्ट, दो चीफ फार्मासिस्ट, 11 स्टाफ नर्स, पांच स्वीपर, आठ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सहित अन्य को भी तैनात किया गया है। एकमुश्त पहुंचे इतने चिकित्सकों से अब निश्चित तौर पर क्षेत्र की ग्रामीणांचल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी और लोगों को इतनी दूर मुख्यालय तक का चक्कर लगाने से निजात मिलेगी।

अयोध्या की लंबित परियोजनाओं को मजबूती से संचालित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से शासन के निर्देश पर कुमारगंज के सौ शैय्या अस्पताल में 18 चिकित्सकों की तैनाती कर स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की गई हैं। इससे लोगों को इलाज में काफी सहूलियत मिलेगी।
- डॉ. घनश्याम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed