{"_id":"5dcd8e698ebc3e54ca6414ce","slug":"hospital-faizabad-news-lko492238898","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतों पर केबिल पड़ी देख कायाकल्प टीम ने फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतों पर केबिल पड़ी देख कायाकल्प टीम ने फटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला अस्पताल की गुणवत्ता की जांच करने आई कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने गुरुवार को दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। दूसरे दिन टीम ने अस्पताल में आरडीसी, ओटी सहित छतों व बाहरी परिसर का जायजा लिया।
छतों पर पड़े तार देखकर टीम सदस्यों ने नाराजगी जताई। साथ ही प्रत्येक स्थल पर मानक के अनुसार मिल रही सेवाओं का मूल्यांकन कर रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कहते हुए टीम लौट गई।
निरीक्षण के लिए आए अलीगढ़ मंडल के संयुक्त निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. राजेंद्र वार्ष्णेय, कैंसर सोसाइटी लखनऊ की एडवाइजर डॉ. अपराजिता मेहरा व डब्ल्यूएचओ के लिए काम करने वाली संस्था अर्ज फाउंडेशन के डॉ. जितेंद्र पांडेय ने गुरुवार को दूसरे दिन भी जिला अस्पताल के अंतिम एसेसमेंट के लिए निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण की शुरुआत करने से पूर्व टीम ने अस्पताल के सभी कर्मचारियों संग बैठक की। इसके बाद अस्पताल में बायो मेडिकल वेस्ट के लिए बने कक्ष का निरीक्षण किया। फिर टीम अस्पताल की छत पर पहुंची और ऊपर फैले बिजली के तार देखकर टीम सदस्यों ने नाराजगी जताई व इन तारों को अंडरग्राउंड कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम महिला अस्पताल के निकट बने क्षेत्रीय निदान केंद्र (आरडीसी) पहुंची। जहां स्थापित मशीनें देखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अस्पताल की ओटी में टीम ने मौजूद कर्मचारियों को ऑटोक्लेव लगाने का तरीका बताया। तदुपरांत अस्पताल के बाह्य परिसर का भी जायजा लिया और कर्मचारियों से वार्ता करके रिपोर्ट प्रेषित करने की बात कही।