{"_id":"64ff5ee13bee10807105bda7","slug":"hospital-emergency-power-cut-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-2400-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जिला अस्पताल की बत्ती गुल, टॉर्च जलाकर किया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जिला अस्पताल की बत्ती गुल, टॉर्च जलाकर किया इलाज
Tue, 12 Sep 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाइन कट जाने से विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई। इस दौरान वार्डों में भी अंधेरा पसर गया। तकरीबन आधा घंटे तक लाइट न रहने के कारण इमरजेंसी में स्टॉफ को मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में करना पड़ा।
नगर में चल रहे विकास कार्यों के कारण आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित होती रहती है। सबसे अधिक परेशानी रामपथ जैसे मार्गों पर आती है। अभी कुछ ही दिन पहले कमिश्नर और डीएम के आवास की घंटों बिजली गुल रही। रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी लाइन भी दगा दे गई। रात 11 बजे के करीब जिला अस्पताल में लाइट कट गई। लाइट कटते ही पूरा अस्पताल परिसर अंधेरे में डूब गया। वार्ड भी अंधेरे में हो गए। भर्ती मरीज गर्मी से परेशान हो गए।
इस दौरान अस्पताल की इमरजेंसी में एक एक्सीडेंटल केस और पंखे से अंगुली कटने से घायल व्यक्ति भी पहुंच गए। आनन-फानन इमरजेंसी में मौजूद स्टॉफ ने टॉर्चें जलाईं। टॉर्च की रोशनी में ही चिकित्सकों ने मरीजों का उपचार किया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बृज कुमार ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि बिजली कटी है। तकरीबन आधा घंटे तक यह दिक्कत थी। मेन लाइन से ही कुछ प्रॉब्लम थी। जनरेटर चलाया गया तो लोड कम ले रहा था। हालांकि बाद में सब सामान्य हो गया।