{"_id":"64c011cd79dd1954f50d668b","slug":"homegaurds-security-dg-faizabad-news-c-97-1-slko1024-303-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: सुरक्षा बलों की तरह प्रशिक्षित होंगे होमगार्ड के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: सुरक्षा बलों की तरह प्रशिक्षित होंगे होमगार्ड के जवान
Tue, 25 Jul 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामनगरी में होमगार्ड कार्यालय के लिए नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। यहां जवानों को आधुनिक तरीके से प्रशिक्षित कर उन्हें अन्य सुरक्षा बलों की तरह मजबूत बनाया जाएगा। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव होमगार्ड अनिल कुमार ने दी। मंगलवार को डीजी होमगार्ड बीके मौर्य भी अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नाका इलाके में स्थित एक जमीन का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने बताया कि अभी तक हम किराए की बिल्डिंग में होमगार्ड के जवानों को प्रशिक्षित कर रहे थे। अब इसके लिए नई बिल्डिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए जमीन चिन्हित की जा रही है। जल्द ही इसका निर्माण किया जाएगा। बताया कि अयोध्या के विकास को देखते हुए होमगार्ड विभाग ने भी कमर कसी लीं है। कहा कि किसी और सुरक्षाकर्मी से होमगार्ड के जवान कम न हो, इसके लिए उन्हें अत्याधुनिक तरीके से प्रशिक्षित किया जा रहा है। अभी हाल ही में कुछ जवानों को सीमा सुरक्षा बल के साथ ट्रेनिंग कराई गई है। आगे भी अन्य सुरक्षा बलों के साथ इन्हें प्रशिक्षित करने की योजना है।
बताया कि विशेष प्रशिक्षण लेकर आए होमगार्ड के जवानों को विशेष फिजिकल ट्रेनिंग के लिए बाहर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। अयोध्या पहुंचने पर दोनों अधिकारियों को सर्किट हाउस में सलामी दी गई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी राजकरन नय्यर, होमगार्ड कमांडेंट राघवेंद्र शुक्ला व अन्य अधिकारियों के समीक्षा बैठक की, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। दोनों अधिकारी श्रीरामजन्मभूमि भी गए, वहां दर्शन पूजन के उपरांत मंदिर निर्माण से भी रूबरू हुए।