फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Home Guards are equipped with pistol and slr

एसएलआर व पिस्टल से लैस होंगे होमगार्ड

Thu, 17 Mar 2016 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश के होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा है कि होमगार्डों के मानदेय में 140 रुपये की वृद्धि की है। जबकि 225 रुपये प्रतिदिन पा रहे होमगार्डों के मानदेय में 75 रुपये की वृद्धि कर इसे तीन सौ रुपये प्रतिदिन कर दिया है। अप्रैल से प्रदेश के सभी 1.18 लाख होमगार्डों को बढ़ी दर से मानदेय मिलने लगेगा।
विज्ञापन



इसी के साथ गैर जनपद ड्यूटी करने जा रहे होमगार्डों को दूरी के हिसाब से 60 रुपये से 85 रुपये प्रतिदिन भत्ता मिलेगा। होमगार्ड जवानों को अब डयूटी पर थ्री नॉट थ्री रायफल नहीं, बल्कि एसएलआर व पिस्टल जैसे आधुनिक असलहे दिए जाएंगे।
विज्ञापन



सर्किट हाउस में गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में होमगार्ड मंत्री अवधेश प्रसाद ने कहा कि दलितों की हितैषी होने का दावा करने वाली बसपा नेता मायावती ने 2012 से पूर्व पांच वर्ष के शासन में होमगार्डों का मानदेय 120 रुपये से महज 40 रुपये बढ़ाकर 160 किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा सरकार में इसे बढ़ाकर 225 तक पहुंचाया गया। यही नहीं अप्रैल से होमगार्डों को सीधे तीन सौ रुपये मिलने लगेंगे। कहा, इन जवानों को 2008 (आठ साल) से कोई सरकारी वर्दी नहीं मिली थी। आगामी 31 मार्च तक सभी को टेरीकॉट की वर्दी देने का आदेश किया गया है।

मंत्री ने कहा कि होमगार्डों को ड्यूटी पर अब एसएलआर और पिस्टल दी जाएगी। दुर्घटना में होमगार्ड की मौत पर परिवार को पांच लाख रुपये मिलेंगे। ये अवधि ड्यूटी से लेकर 24 घंटे तक आच्छादित रहेगी।


बोले, देश में होमगार्डों की ऑनलाइन ड्यूटी लगाने वाला यूपी पहला राज्य हो गया है। अब ऐसे कर्मी को मोबाइल पर ड्यूटी का मैसेज भी मिलेगा। ऑनलाइन ड्यूटी से बेईमानी और भ्रष्टाचार की गुंजाइश समाप्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed