{"_id":"56fec5624f1c1b9845f00105","slug":"holding-seven-imitator-recovered-10-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नकलची पकड़े, 10 मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नकलची पकड़े, 10 मोबाइल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के 18 वें दिन शुक्रवार को भी अंबेडकरनगर, फैजाबाद, गोंडा, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ जिलों में नकल पर नकेल नहीं कस पाई। उड़ाका दल की छापेमारी में सात नकलची पकड़े गए जबकि दो परीक्षा केंद्रों से 10 मोबाइल फोन बरामद हुए।
इतना ही नहीं कहीं पर नकल सामग्री भी जब्त की गई तो कहीं पर कक्ष निरीक्षकों के संदिग्ध आचरण के कारण उन्हें कार्यमुक्त कर दिया गया। अंबेडकरनगर के बिंदेश्वरी पीजी कॉलेज बरधा बिहुरा में कार्य में शिथिलता के कारण उड़ाका दल ने एक अनुचर को हटा दिया।
डा के चौधरी हकीकुल्लाह महाविद्यालय में नकल सामग्री जब्त की गई। कामता प्रसाद मथुरा प्रसाद जनता महाविद्यालय में एक कक्ष निरीक्षक को हटाया गया। फैजाबाद के देश दीपक आदर्श पीजी कॉलेज में एक नकलची और सुलतानपुर के बदली महाविद्यालय अमरेथू ददिया कादीपुर में पांच नकलची पकडे़ गए।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के बद्री नारायण सिंह महाविद्यालय सकरौली मादूपुर में एक नकलची के साथ कक्ष से चार मोबाइल की बरामदगी की गई। जयराजी कुंवर महाविद्यालय लीलापुर में कार्य में शिथिलता के कारण दो कक्ष निरीक्षक हटाए गए।
अंबेडकरनगर के ग्रामोदय आश्रम पीजी कॉलेज में कार्य में शिथिलता के कारण तीन कक्ष निरीक्षकों को हटाया गया। प्रतापगढ़ के नारायण महाविद्यालय गधियांवा पट्टी से एक कक्ष से छह मोबाइल की बरामदगी की गई।