{"_id":"5d24ce708ebc3e6cfd188621","slug":"heavy-rain-in-ayodhya-faizabad-news-lko4697886120","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से घरों में घुसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से घरों में घुसा पानी
विज्ञापन
अयोध्या में बारिश के दौरान जलमग्न जलवानपुरा मोहल्ला।
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। बारिश मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। इससे शहर से लेकर देहात तक जगह-जगह जलभराव हो गया। सबसे खराब स्थिति रामनगरी के जलवानपुरी की है, यहां घरों में घुटने तक पानी भर गया है।
रोडवेज. तहसील, स्कूल, अस्पताल समेत कई दफ्तरों के परिसर जलभराव से प्रभावित हैं। उधर, जिले में 50 मिमी. बारिश से किसान बेहद खुश नजर आए। इससे पारा भी लुढ़ककर 28 डिग्री पहुंच गया। इससे गर्मी से राहत मिल गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अभी 15 जुलाई तक घने बादल छाए रहेंगे और मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। उधर, बारिश के चलते बीकापुर के रमईपुर मेें एक विशालकाय पेड़ उखड़ गया, जबकि खुर्दाबाद गांव में एक कच्चा मकान ढह गया।
विज्ञापन
जिले में मानसून के दस्तक देने के बाद शुरू हुई बारिश ने गर्मी से राहत दी है। सोमवार देर रात शुरू हुई बरसात मंगलवार दिनभर जारी रही।
दिनभर कभी हल्की तो कभी तेज बरसात होती रही। दिन भर छाए घने बादलों से मौसम सुहावना रहा। जिले में करीब 33 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह से हो रही बारिश से स्कूल जाने बच्चों व ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, बरसात और बादलों की वजह से दिन का तापमान मंगलवार को और लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा।
न्यूनतम तापमान भी 24 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। आर्द्रता अधिकतम 97 व न्यूनतम 92 प्रतिशत रहा। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार 15 जुलाई तक घने बादल छाए रहेंगे, मध्यम से तेज वर्षा होने की संभावना है।