{"_id":"5797aafe4f1c1b012021e14c","slug":"heavy-rain-expected-for-the-next-five-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले पांच दिन जोरदार बारिश की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले पांच दिन जोरदार बारिश की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 26 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान सही हुआ तो अगले पांच दिनों तक यानी 31 जुलाई तक किसानों की बल्ले-बल्ले हो सकती है। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून सक्रिय है। पुरवा हवा चलने और जहां-तहां हुई हल्की-मध्यम वर्षा से हर किसी को उमस-गर्मी से काफी राहत मिल गई है।
अगले पांच दिनों तक जिले में हल्की से भारी बारिश का दौर चलते रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का अनुमान सही हुआ तो खेतों में रोपी धान की बेहन व दूसरी फसलों को नया जीवन मिलेगा। रविवार से उमस-गर्मी का दंश झेलते हर किसी को राहत मिल गयी है।
मंगलवार को जिले में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई। पुरवा हवा चलने पर बदली-नमी से मौसम खुशगवार हो गया। नगर में कई बार अब-तब पानी गिरने की स्थितियां बनीं, लेकिन बादल उड़ते चले गये। विभाग को बुधवार से जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होते रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विभाग का कहना है कि बारिश से फसलों को फायदा मिलेगा। धान और गन्ने की फसल के लिए बूंदे सोना जैसी होंगी। फसलों के पोरों में पानी घुसने पर वह खिलखिला उठेंगी और तेजी से ऊपर उठेंगी। मौसम विज्ञान विभाग के एक वैज्ञानिक का कहना था कि जिले में मंगलवार को 3.2 मिमी. बारिश दर्ज हुई है।
वर्षा व पुरवा हवा चलने से नमी बढ़ गयी है। लोगों को उमस-गर्मी से राहत मिली है। आगामी रविवार तक जिले में हल्की से मध्यम वर्षा होते रहने के आसार है। अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 30 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सामान्य 26 डिग्री दर्ज हुआ है।