फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hearing of cantonment voter application extended for one more day

Ayodhya News: छावनी के वोटर आवेदन की सुनवाई एक दिन और बढ़ी

Fri, 17 Mar 2023 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 17 Mar 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hearing of cantonment voter application extended for one more day
अयोध्या। छावनी परिषद चुनाव में नये मतदाता के आवेदनों और उस पर आईं आपत्तियों पर बृहस्पतिवार को सुनवाई हुई। नये मतदाता बनने के लिये 2800 लोगों ने आवेदन किया है और करीब इसमें करीब 1300 आपत्तियां आई हैं। पहले दिन आधे मामलों की ही सुनवाई हो पाई। इसलिए परिषद ने सुनवाई के लिए एक दिन का समय बढ़ा दिया है, अब शुक्रवार को भी इसकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन


छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि इन आवेदनों और इन पर आई आपत्तियों पर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कार्यालय में परिषद के अध्यक्ष द्वारा नामित सदस्य एडम अफसर कर्नल सुमित खन्ना ने सुनवाई की। पहले दिन 1038 मामलों में सुनवाई हुई है। अब शुक्रवार को शेष आवेदनों की सुनवाई होगी।
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के अनुसार नजूल व कैंट की भूमि पर अवैध रूप से बसे गुप्तारघाट, निर्मली कुंड, मिरानघाट व जमथरा घाट के लोगों को मतदान का अधिकार नहीं मिल पाएगा। बताया कि कल सुनवाई पूरी होने के बाद यदि इस पर किसी को कोई आपत्ति होती है तो वो अध्यक्ष छावनी परिषद के पास 18 मार्च तक अपील कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 मार्च को मतदाता सूची में शामिल किए गए नामों की सूची प्रकाशित की जाएगी और 28 मार्च को सुबह 10 बजे से नामांकन दाखिल होंगे। छावनी परिषद के सात वार्डों के लिये मतदान 30 अप्रैल को होगा। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed