फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   people will get madical facility in Ayodhya.

Ayodhya: अब रामलला के दर्शनार्थियों को तुरंत मिलेगी मेडिकल सुविधा, बीते दिनों एक शिक्षक की हो गई थी मौत

Sat, 10 Dec 2022 04:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 10 Dec 2022 04:52 PM IST
सार

अयोध्या आने वाले रामलला के दर्शनार्थियों को अब आपात मेडिकल सुविधा भी उपलब्ध होगी। इसे लेकर प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
people will get madical facility in Ayodhya.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

रामलला के श्रद्घालुओं को बेहतर सुविधाओं के बीच अपने आराध्य का दर्शन प्राप्त हो सके इसको लेकर लगातार काम चल रहा है। इसी क्रम में अब रामभक्तों को रामजन्मभूमि में चिकित्सा सुविधा भी प्राप्त हो सकेगी। इसके लिए रामलला के दर्शन मार्ग पर मेडिकल यूनिट की स्थापना करने की तैयारी है।
विज्ञापन


बताते चलें कि राममंदिर निर्माण के बीच रामभक्तों के लिए सुविधाएं विकसित करने का काम भी तेजी से चल रहा है। दर्शनमार्ग पर जहां श्रद्धालुओं के लिए एलईडी लगाई गई है। वहीं दर्शन का समय भी डेढ़ घंटा बढ़ा दिया गया है। इसके चलते श्रद्धालुओं की संख्या में भी तीन गुना वृद्धि हुई है। इसके अलावा भक्तों को रामलला की तीनों आरती में शामिल होने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा नेता अनुराग भदौरिया की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी, परिवार ने लगाया परेशान करने का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूसुफ पठान ने बच्चों के साथ लगाए चौके-छक्के, बताया कैसे पूरा करें देश के लिए खेलने का सपना


सुविधाओं के क्रम में ही अब भक्तों के लिए चिकित्सा सुविधा भी रामजन्मभूमि में उपलब्ध कराई जाएगी। विगत दिनों रामजन्मभूमि के दर्शन मार्ग पर छात्र-छात्राओं को शैक्षिक भ्रमण पर लेकर आए एक शिक्षक के बेहोश होने व अस्पताल में उसकी मौत होने के बाद रामजन्मभूमि ट्रस्ट व सुरक्षा एजेंसियों को प्राथमिक उपचार के व्यवस्था की भी जरूरत महसूस हुई। इसी के चलते एडीएम कानून व्यवस्था जितेंद्र कुशवाहा द्वारा डीएम को पत्र लिखकर राम जन्मभूमि के क्रांसिग टू बैरियर पर एक मेडिकल यूनिट की स्थापना करने का सुझाव दिया गया है।


एडीएम ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रामलला के दर्शनार्थियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। इसमें हर वर्ग के दर्शनार्थी बच्चे, वृद्घ, महिलाएं, युवा शामिल होते हैं। भीषण गर्मी व ठंडी के दौरान या फिर भीड़ के दबाव के चलते अक्सर श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलती है।

इसी के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक मेडिकल यूनिट की स्थापना की मांग की गई है। जिससे श्रद्धालुओं को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। बताया कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर में एंबुलेंस की व्यवस्था पहले से है ही।

गश खाकर गिरी महिला श्रद्धालु
पहली पाली में रामजन्मभूमि के गर्भगृह के पास शुक्रवार को लाइन में लगी एक महिला गश खाकर गिर गई, उसे तत्काल एंबुलेंस के जरिए श्रीराम अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed