{"_id":"5e8de4218ebc3e78b032c16c","slug":"health-faizabad-news-lko516936794","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों से आए 297 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशों से आए 297 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। कोरोना के संक्रमण को लेकर आमजन में खौफ के माहौल के बीच राहत भरी खबर है कि विदेशों से आए 297 लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इन लोगों को कोरोना का प्रकोप बढ़ने पर अपने-अपने घर लौटना पड़ा था। एयरपोर्ट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद घरों में 28 दिन स्वारंटीन की निगरानी अवधि पूरी होने पर अब स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को क्लीन चिट दे दी है।
चीन, इटली, यूएसए सहित अन्य देशों में कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ने पर हुए अलर्ट के बाद अयोध्या में भी चीन, अमेरिका, थाईलैंड, मलेशिया, दुबई, सऊदी जैसे देशों से यात्रा करके 297 लोग लौटे थे। एयरपोर्ट से सूची प्राप्त होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इन लोगों की जांच की थी तो इनमें कोरोना संक्रमण के शुरुआती लक्षण नहीं मिले। फिर भी एहतियात के तौर इन लोगों को घरों में क्वारंटीन किया गया था।
इनमें सिर्फ महाराजगंज थाना क्षेत्र की एक महिला की तबियत कुछ खराब हुई, जिसकी कोरोना जांच निगेटिव आने पर होम क्वारंटीन किया गया था। अब यह परिवार भी क्वारंटीन से बाहर हो गया है।
विज्ञापन
इधर, लॉकडाउन होने के बाद इनके क्वारंटीन की अवधि 14 से बढ़ाकर 28 दिन कर दिया गया था। जिनकी अवधि पूरी होने पर स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें क्लीनचिट दे दिया है। सभी लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस लिया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि दिल्ली व लखनऊ एयरपोर्ट से 297 लोगों की सूची प्राप्त हुई थी, जो विभिन्न देशों से यात्रा करके लौटे थे। सूची के आधार पर पुलिस की मदद से इन लोगों को ट्रेस किया गया और उनकी जांच की गई तो सभी लोग सामान्य पाए गए। किसी में न तो कोई बीमारी थी ना ही इससे संबंधित लक्षण।
इन्हें 28 दिन तक होम क्वारंटीन किया गया था। संबंधित इलाके की टीम लगातार दूरभाष से उनसे जुड़ी हुई थी। लेकिन खुशी की बात है कि किसी में कोई लक्षण नहीं पाए गए और सबकी क्वारंटीन अवधि पूर्ण हो गई है। हालांकि, इन सबको लॉकडाउन का पालन करते हुए सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।