फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Headmaster suspended, notice of termination to Shikshamitra

हेडमास्टर निलंबित, शिक्षामित्र को सेवा समाप्ति की नोटिस

Mon, 02 Dec 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
Headmaster suspended, notice of termination to Shikshamitra
अयोध्या। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय ने सोमवार को प्राथमिक कन्या विद्यालय खजुरहट द्वितीय पहुंचकर वायरल वीडियो मामले की जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया। जबकि, आरोपी शिक्षा मित्र को सेवा समाप्ति की नोटिस जारी कर दी गई। कुछ दिन पूर्व विद्यालय के एक छात्र की वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में स्कूल में पढ़ाई करने गए कुछ बच्चों को झोले में रखकर चप्पल सिलाई करवाने के लिए बाजार भेजा गया था। आरोप था कि बच्चों को विद्यालय की एक शिक्षामित्र ने भेजा था। इसी मामले की जांच करने बीएसए स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने प्रधानाध्यापिका सहित बच्चों से पूछताछ र्की।
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत मौर्य भी मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी रामाकांत मौर्य ने बताया कि विद्यालय आने वाले बच्चों से व्यक्तिगत काम कराना गलत है। बीएसए श्री पांडेय ने बताया कि विद्यालय की हेड मास्टर रीना को निलंबित कर दिया गया जबकि शिक्षा मित्र रजनी गुप्ता को सेवा समाप्ति के लिए नोटिस दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed