फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Headmaster dies in road accident

सड़क हादसे में प्रधानाध्यापक की मौत

Sat, 26 Jun 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Headmaster dies in road accident
कुमारगंज। थाना क्षेत्र के बरईपारा गांव के पास शनिवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार शिक्षक को टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल शिक्षक को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

खंडासा थाना क्षेत्र के अंजरौली गांव निवासी शिक्षक विजय कुमार सिंह (45) कुमारगंज कस्बा स्थित अखंड नगर में परिवार सहित रहते थे। वह अमानीगंज शिक्षा क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कटघरा में प्रधानाध्यापक थे। शनिवार सुबह वह कुमारगंज थाने के करीब स्थित मोहम्मद कलाम के ढाबे पर पहुंचे। वह कलाम की बाइक लेकर अपने पैतृक घर के लिए निकले थे।
विज्ञापन

बरईपारा गांव स्थित रतापुर तिराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक के परखच्चे उड़ गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे व हादसे की जानकारी कुमारगंज पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने बाइक नंबर ट्रेस कर ढाबा संचालक को मौके पर बुलाया। ढाबा संचालक ने हादसे में घायल युवक की पहचान शिक्षक विजय कुमार सिंह के रूप में की। पुलिस ने शिक्षक के परिवारीजनों को सूचना देते हुए आननफानन एंबुलेंस बुलाकर शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर पहुंचाया। सीएचसी के डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां शिक्षक की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed