फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   He bowed his head in Hanumangarhi, performed the aarti of Ramlala

हनुमानगढ़ी में टेका माथा, रामलला की उतारी आरती

Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
He bowed his head in Hanumangarhi, performed the aarti of Ramlala
अयोध्या-रामलला का दर्शन पूजन कर आरती करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया व संतों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन

इसके बाद रामजन्मभूमि गए। जहां रामलला की आरती उतारी। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर निर्माण की प्रगति भी देखी। ट्रस्ट के इंजीनियरों ने उन्हें प्रगति से अवगत कराया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर शुक्रवार पूर्वाह्न 11:05 बजे रामकथा पार्क स्थित अस्थाई हैलीपेड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे। हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर मौजूद एक व्यापारी के बच्चे को मुख्यमंत्री ने दुलार भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मंदिर में प्रवेश किया। उन्होंने हनुमंतलला की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास से भेंट की। महंत संतरामदास से भी मिलकर उनका आशीर्वाद लिया।
उनका कुशलक्षेम पूछा। इस दौरान महंत बलरामदास, पुजारी रमेश दास, पुजारी राजूदास, राजेश पहलवान आदि संतों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनंदन किया गया।
हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला रामजन्मभूमि पहुंचा। यहां उन्होंने रामलला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रामलला की आरती उतारी। दानपात्र में सीएम ने कुछ चढ़ावा भी अर्पित किया।
मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से पूछा कि कि आपका स्वास्थ्य कैसा है। आप ठीक हैं, पुजारी ने हां में जवाब देते हुए कहा कि सब श्रीरामलला की कृपा है। इसके बाद मुख्यमंत्री निर्माणाधीन राममंदिर स्थल पर पहुंचे।

जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने उनका अभिनंदन किया। इंजीनियरों ने मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया।
चंपत राय ने बताया कि प्लिंथ निर्माण का काम करीब 40 प्रतिशत पूरा हो गया है। इस दौरान ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास, डॉ.अनिल मिश्र, बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र सहित अन्य मौजूद रहे।

अयोध्या-हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद

अयोध्या-हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed