फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hanuman statue collapsed in rain

राम की पैड़ी पर स्थापित 16 फिट की हनुमान प्रतिमा बारिश में ढही

Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Hanuman statue collapsed in rain
बारिश के दौरान गिरी राम की पैड़ी में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। राम की पैड़ी पर स्थापित 16 फीट ऊंची की हनुमानजी की मूर्ति शनिवार देर शाम बारिश में धराशायी हो गई। इसे पिछले वर्ष दीपोत्सव में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों व संत-धर्माचार्यों में इसे लेकर आक्रोश है। संतों का कहना है कि दीपोत्सव में भव्य अस्थाई भगवान श्रीराम व हनुमान की मूर्ति स्थापित की गई थी जो कि दीपोत्सव में भव्यता की पर्याय थी लेकिन दीपोत्सव समाप्त होने के बाद से दोनों प्रतिमाओं के रखरखाव एवं संरक्षण कोई इंतजाम नहीं किए गए जिसके चलते मूर्ति गिर गई।
विज्ञापन

पिछले दीपोत्सव में राम की पैड़ी में भगवान श्रीराम की 30 फीट व हनुमान जी महाराज की 16 फीट की आराधना मुद्रा में मूर्ति स्थापित की गई थी। ये दोनों मूर्ति भक्तों के लिए श्रद्धा का केंद्र बन गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करतलिया आश्रम के महंत रामदास कहते हैं कि दीपोत्सव के बाद से ही मूर्ति के रखरखाव एवं संरक्षण का कोई इंतजाम नहीं किया गया। गोसवेक रितेश दास, सुग्रीव तिवारी आदि ने कहा कि इस तरह की लापरवाही आस्था के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed