फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Hanuman Chhatri Yatra reached Ayodhya

अयोध्या पहुंची हनुमान छतरी यात्रा

Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chhatri Yatra reached Ayodhya
अयोध्या। हिंदू महासभा की हनुमान छतरी यात्रा शनिवार को अयोध्या पहुंची। राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी त्रिदंडी महाराज के निर्देशन में बिड़ला धर्मशाला से हनुमानगढ़ी तक श्री हनुमान छतरी यात्रा निकाली गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से छतरी हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेमदास को समर्पित की गई। छतरी यात्रा आरंभ होने से पूर्व बिड़ला धर्मशाला में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आत्माराम तिवारी ने सैकड़ों प्रतिनिधियों को रामराज्य की स्थापना का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए आत्माराम तिवारी ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का संकल्प पूरा हो रहा है। अब देश में रामराज्य की स्थापना का संकल्प पूर्ण करते हुए देश को विश्वगुरु बनाना हिंदू महासभा की प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 मिशन को सफल बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन

हिंदू महासभा के अयोध्या जिलाध्यक्ष अधिवक्ता राकेश दत्त मिश्र ने बताया कि हनुमान छतरी यात्रा दस वर्षों से हिंदू महासभा तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष रमेश बाबू के नेतृत्व में आयोजित हो रही है। रमेश बाबू के नेतृत्व में इस वर्ष भी तमिलनाडु के 50 कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल हनुमान छतरी यात्रा में शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

छतरी यात्रा में शामिल प्रतिनिधियों को हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी करपात्री, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आचार्य विजय प्रकाश मानव, दिवाकर विक्रम सिंह, संजय श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, सिद्धार्थ दुबे, बबीता यादव व संत आशीष दास ने संबोधित करते हुए भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने, गोहत्या बंदी और हिंदुत्व की रक्षा पर बल दिया।

हनुमान छतरी यात्रा में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह उर्फ बजरंग सिंह, हिंदू महिला सभा प्रदेश महामंत्री आरती यादव, जिला अध्यक्ष रजनी सिंह, रेनू सिंह, अधिवक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव, रामधन निषाद व भानु प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed