{"_id":"7303f7bba94a6e3d78c8c61a49227f41","slug":"gyandas-alert-to-shopkeapers-for-terror-threat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानदास ने आतंकी खतरे से दुकानदारों को किया आगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानदास ने आतंकी खतरे से दुकानदारों को किया आगाह
फैजाबाद/अमर उजाला
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंत ज्ञानदास ने कहा कि देशभर में आतंकी घटनाएं हो रही हैं। हनुमानगढ़ी परिसर भी इससे अछूता नहीं रहा है। पूर्व में हुई घटनाओं पर नजर डालें तो दो बार हनुमानगढ़ी पर कुकर बम और रेलवे स्टेशन पर टाइम बम रखकर आतंकियों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की मगर हनुमंतलला ने सबकी रक्षा की और बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
कहा कि हनुमानगढ़ी परिसर के आसपास यात्री वाहन खड़े होने से खतरा रहता है। कोई आतंकी घटना न होने पाए इसके चलते हनुमानगढ़ी के आसपास के दुकानदारों को सतर्क रहना चाहिए।
कहा कि दुकानदार यात्री वाहनों को यहां पार्क न कराएं, साथ ही यात्रियों को भी इससे आगाह करें। यात्री वाहनों को वाहन स्टैंड पर वाहन ले जाकर पार्क करने के लिए कहें और सचेत रहें।
विज्ञापन
महंत ज्ञानदास ने हनुमानगढ़ी व रामकोट क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों से सतर्क रहने की अपील की है। इसके साथ ही पुलिस-प्रशासन से हनुमानगढ़ी मंदिर की ओर आने वाले रास्तों पर यात्री वाहनों की सघन चेकिंग कराने की मांग की है। बैठक में पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गुप्त, राकेश गुप्त, लालजी, संतोष, जितेंद्र, अनुभव गुप्त आदि मौजूद रहे।