{"_id":"6197f1909618ca70617e55d0","slug":"guru-nanak-dev-ji-s-prakash-parv-celebrated-amidst-reverence-faizabad-news-lko6052056126","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के बीच मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के बीच मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में श्री गुरु नानक देव जी पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा के बीच मनाया गया। आयोजन गुरु नानकपुरा हैदरगंज में किया गया। शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन किया गया।
नानक पुरा में नौ से 19 नवंबर तक गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभात फेरी निकाली गई। शुक्रवार को शबद कीर्तन का आयोजन किया गया।
इसमें देहरादून से आए रागी जत्थे ने कीर्तन किया। शब्द कीर्तन के दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जसवीर सिंह सेठी व उप प्रधान प्रतिपाल सिंह गांधी ने कहा कि सिक्खों के प्रथम गुरू गुरू नानक देव जी ने अपने समय में हिंदू और मुसलमानों पर समान रूप से प्रभाव डाला था।
विज्ञापन
सामाजिक और जीवन से संबंधित कुरीतियों को खत्म करने उपदेश देने के साथ उन्होंने ईश्वर प्राप्ति की ऐसी आध्यात्मिक राह दिखाई थी जो आम लोगों के लिए सहज थी।
जिसमें किसी तरह के कर्मकांड और प्रपंच नहीं थे। गुरु नानक देव जी की जन्मतिथि कार्तिक पूर्णिमा के दिन मानी जाती है। सिख समुदाय के लोग इसी दिन उनका जन्मदिन प्रकाशोत्सव के रूप में मनाते हैं।
कार्यक्रम में सपा के पूर्व मंत्री तेज नरायन पांडे, समाजसेवी प्रतिपाल सिंह पाली, कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सूर्यकांत पांडे, केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समन्वय समिति के मनोज जायसवाल, भगवंत सिंह, गुरु चरन सिंह सहित अन्य लोगों को सम्मानित किया गया।