{"_id":"62473e9af9afb602f357ab0b","slug":"growth-will-be-fast-change-will-be-seen-soon-faizabad-news-lko6241623113","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज होगा विकास जल्द दिखेगा बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज होगा विकास जल्द दिखेगा बदलाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रामजन्मोत्सव में आने वाले भक्तों की परेशानियों को लेकर संतों ने चिंता जताई तो सीएम योगी ने आज की ही बैठक में इस पर कोई फैसला कराने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जब दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे तो रामनगरी के संतों का आशीर्वाद लेना नहीं भूले।
उन्होंने रामलला व हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना के बाद राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास व मंदिर आंदोलन के अहम किरदार महंत कौशल किशोर दास सहित अन्य संत-धर्माचार्यों का आशीर्वाद लेने उनके आश्रम पहुंचे।
इस दौरान सीएम योगी ने संतों के प्रति अनुराग प्रकट किया तो संतों ने भी पूरे आत्मीयता से सीएम का आदर सत्कार किया। संतों ने इच्छा प्रकट किया कि अब अयोध्या के विकास की गति तेज होनी चाहिए तो मुख्यमंत्री बोले कि शीघ्र ही अयोध्या बदलती दिखेगी।

मुख्यमंत्री सबसे पहले मंदिर आंदोलन के अहम किरदार रहे महंत कौशल किशोर दास के आश्रम बड़ा भक्तमाल पहुंचे। महंत कौशल किशोर मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हो उठे।
वृद्धावस्था के चलते उन्हें उठने-बैठने तक में परेशानी है लेकिन योगी के आने पर वे बिस्तर से उठे भी और सीएम को गले लगाकर विजयी भव का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूरी श्रद्धा से उनका आशीर्वाद लिया।
यहां ज.गु. डॉ. राघवाचार्य व महंत अवधेश दास ने सीएम का अभिनंदन किया। इसके बाद योगी का काफिला मणिरामदास की छावनी पहुंचा। जहां उन्होंने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट की।
उन्होंने पूछा कि महाराज जी आपका स्वास्थ्य कैसा है...तो नृत्यगोपाल दास बोले कि रामलला की कृपा से स्वस्थ हूं। आपको बधाई, आपने रिकॉर्ड बनाया है, रामलला आपको शक्ति देते रहें और आप इतिहास बनाते रहें...।
योगी ने कहा महाराज श्री आप संतों की कृपा से ही मैं कुछ कर पा रहा हूं...। यहां विहिप के शरद शर्मा, भाजपा नेता आकाशमणि त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
मणिरामदास की छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास ने अयोध्या की विभिन्न समस्याओं की ओर भी सीएम योगी आदित्यनाथ का ध्यान दिलाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि रामनवमी मेला शनिवार से शुरू हो रहा है।
अयोध्या की सारी गलियां खुदी पड़ी हैं, बहुत ही सुस्त गति से काम चल रहा है। गड्ढे हैं, गिट्टियां बिखरी पड़ी हैं, मलबे का ढेर है, रामनवमी मेले में इस बार लाखों श्रद्धालु आएंगे, उन्हें परेशानी उठानी पड़ेगी।
यह समस्या तत्काल दूर करा दीजिए। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और महंत को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं अभी मेले की तैयारी बैठक में इस समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त करता हूं।

अयोध्या-महंत नृत्यगोपाल दास से भेंट करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।-संवाद- फोटो : FAIZABAD

अयोध्या-राम मंदिर परिसर में रखे पत्थरों के बारे में जानकारी लेते मुख्यमंत्री।-संवाद- फोटो : FAIZABAD