{"_id":"62796bbb051062685f3a6c85","slug":"ground-breaking-pujan-for-goverment-ayurvedic-college-faizabad-news-lko629848248","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन
विज्ञापन
रुदौली (अयोध्या)। तहसील के माजनपुर गांव में राजकीय आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य का भूमि पूजन सोमवार को विधायक रामचंद्र यादव ने किया। विधायक ने कहा कि जनपद के माजनपुर में बनने वाला आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज देश व प्रदेश में अलग पहचान बनाएगा।
कहा कि भाजपा सरकार द्वारा विकास कार्यों का शिलान्यास करने के बाद उसका शुभारंभ भी किया जा रहा है। बताया कि 438 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाला यह मेडिकल कालेज 24 सितंबर 2023 तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद सत्र 2024 की मेडिकल की पढ़ाई, गरीबों को इलाज और दवा मिलना शुरू हो जाएगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान राम बरन चौहान ने की। अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ रुदौली राम सुरेश यादव, पूर्व प्रधान शांति रावत, प्रधान योगराज यादव, राम नरेश गुप्ता, धर्मेन्द्र वर्मा समेत अन्य भी मौजूद रहे। (संवाद)