फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Grand welcome to the Vice President in Ayodhya

उपराष्ट्रपति का अयोध्या में होगा भव्य अभिनंदन

Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Grand welcome to the Vice President in Ayodhya
अयोध्या। उपराष्ट्रपति वैंकैया नायडू के 15 अप्रैल को प्रस्तावित अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अयोध्या में उपराष्ट्रपति के भव्य अभिनंदन का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति रेल मार्ग से अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला सहित हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन कर राममंदिर निर्माण की प्रगति भी देखेंगे। तैयारियों की समीक्षा को लेकर गुरुवार को रेलवे के डीआरएम एसके सपरा अयोध्या पहुंचे और रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी रेल मार्ग से जाएंगे। डीआरएम एसके सपरा ने सुरक्षा के लिहाज और रेलवे की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लखनऊ से अयोध्या और अयोध्या से काशी तक के रेलमार्ग का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रेलवे स्टेशन अयोध्या का निरीक्षण कर यहां बेहतर व्यवस्थाएं करने को निर्देशित किया। राममंदिर मॉडल के आकार में बन रहे रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी निरीक्षण किया। साथ ही रेलवे स्टेशन की पूरी बिल्डिंग को सजाने का निर्देश दिया।
उपराष्ट्रपति का रेलवे स्टेशन अयोध्या पर भव्य अभिनंदन हो इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। डीआरएम ने बताया कि सुरक्षा को लेकर लखनऊ से अयोध्या तक रेल मार्ग का निरीक्षण किया गया है।

रास्ते को लेकर जो तैयारियां की जाती हैं परिचालन की दृष्टि और सुरक्षा की दृष्टि से उसको देखा है। कहा कि अयोध्या रेलवे स्टेशन का काम चल रहा है सुरक्षा के लिहाज से जो भी आवश्यकता होगी वह पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed