फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Gram Panchayat Officer Recruitment Exams

ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा

Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat Officer Recruitment Exams
आननफानन आला अधिकारियों ने आयोग से बात की तो बुकलेट पर दर्ज समय को ही सही ठहराया गया। इसके बाद खुद नोडल अधिकारी ने दौरे कर सभी 27 केंद्रों को दो घंटे में परीक्षा कराने का निर्देश जारी किया। फिलहाल प्रशासन ने 46 फीसदी अभ्यर्थियों के अनुपस्थिति रहने व शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने के दावे किए हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए शहरी क्षेत्र में 27 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। जहां 14722 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था रही। एक पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 तक परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने रणनीति बनाई थी। उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आए निर्देश पर डेढ़ घंटे में ही परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में दिया गया था।
विज्ञापन


मगर जैसे ही गेट पर जांच-पड़ताल के बाद अभ्यर्थी अंदर दाखिल हुए और उन्हें बुकलेट मिली, परीक्षा की टाइमिंग को लेकर सवाल उठने लगे। अभ्यर्थियों ने जब मौके पर तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट से लेकर केंद्र कक्ष निरीक्षकों व व्यवस्थापकों को एडमिट कार्ड पर डेढ़ घंटे व बुकलेट में दो घंटे परीक्षा का समय होने की जानकारी दी, प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसको सही माना जाए, इसे लेकर नोडल अधिकारी बनाए गए एडीएम वित्त व राजस्व जयशंकर त्रिपाठी ने आयोग के अधिकारियों से वार्ता की। त्रिपाठी ने बताया कि आयोग ने बुकलेट की टाइमिंग को ही सही ठहराया है। परीक्षा दो घंटे में ही संपन्न हुई है। परीक्षा के बाद मनोहर लाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर भर्ती परीक्षा मात्र डेढ़ घंटे में निपटाने की अफवाह उड़ी।

शिक्षक दानबहादुर सिंह ने कहा कि खुद एडीएम ने आकर निर्देश जारी किया कि परीक्षा अब दो घंटे में करानी है, इसके बाद परीक्षा 11 बजे से एक बजे के बीच संपन्न हुई। कुल 14722 अभ्यर्थियों में करीब 46 फीसदी ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया है।


डाक से भेजी जाएगी आंसर सीट
परीक्षा के बाद अभ्यर्थी बुकलेट साथ ले गए हैं जबकि मजिस्ट्रेटों की मौजूदगी में आंसर सीट सील कर रखवाई गईं है। इसे पहली बार डाक से आयोग को भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके पहले आयोग की एक टीम जिले में आती रही है, जो परीक्षा के बाद सील की गई आंसर सीट को कब्जे में लेकर जाती थी। -जयशंकर त्रिपाठी, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed