फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Graduation first semester examinations from January 20

स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से

Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Graduation first semester examinations from January 20
अयोध्या। अवध विश्वविद्यालय के बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 जनवरी से प्रारंभ होकर 12 फरवरी तक होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी। वहीं, कुलपति के निर्देश पर छात्रहित को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की तिथि विस्तारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

अभ्यर्थी 10 जनवरी तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। महाविद्यालयों से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र को संशोधित करने व परीक्षा आवेदन पत्र को सत्यापित करने की तिथि 11 जनवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक उमानाथ ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक होगी। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा डेढ़ बजे से साढ़े चार बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, संस्कृत, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, मनोविज्ञान, संगीत (वोकल), चित्रकला, समाजशास्त्र, समाज कार्य, शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर साइंस, ऑफिशियल मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस, गृह विज्ञान, सैन्य विज्ञान, सिंधी, जैनोलॉजी, अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, लोक प्रशासन, प्राचीन इतिहास व मध्यकालीन इतिहास एवं को-कोरीकुलर खाद्यपोषण एवं स्वच्छता की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि द्वितीय पाली में भौतिकी विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, जैव रसायन विज्ञान, बायोटेक्नोलॉजी (केवल मेजर) सूक्ष्म जीव विज्ञान, सीड टेक्नोलॉजी, विधि (केवल माइनर), भूगर्भ विज्ञान, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी (केवल माइनर), दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी (केवल माइनर) एवं वाणिज्य प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ की परीक्षा होगी। बताया कि परीक्षा कार्यक्रम से आवासीय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों को अवगत कराने के साथ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed