{"_id":"5e2f1d718ebc3eeb7a42bc33","slug":"government-may-extend-deadline-to-form-ram-temple-trust-champat-rai-faizabad-news-lko505213035","type":"story","status":"publish","title_hn":"राममंदिर ट्रस्ट बनाने में सरकार बढ़ा सकती समय सीमा : चंपत राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राममंदिर ट्रस्ट बनाने में सरकार बढ़ा सकती समय सीमा : चंपत राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण के ट्रस्ट को लेकर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने कहा कि राम मंदिर निर्माण का ट्रस्ट बनाने का कार्य सही हाथों में है। जिनको ट्रस्ट बनाना है, वह सही विचारधारा के लोग हैं लेकिन, सुप्रीम कोर्ट से तय तीन माह की समय सीमा में ट्रस्ट का निर्माण होती नहीं दिख रही है। ट्रस्ट निर्माण के लिए सरकार समय सीमा बढ़ा सकती है। वह गणतंत्र दिवस के दिन पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वे अयोध्या के कारसेवकपुरम में विहिप की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में शामिल होने रामनगरी आए थे।
सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर निर्माण के पक्ष में फैसला देते हुए राम मंदिर निर्माण के लिए 3 महीने के अंदर ट्रस्ट बनाए जाने की जिम्मेदारी केंद्र सरकार को सौंपी थी। यह 9 फरवरी को पूरी हो रही है। ऐसे में राम मंदिर निर्माण का ट्रस्ट कैसा होगा और कब तक बनेगा? यह सवाल साधु-संतों समेत देश के करोड़ों राम भक्त पूछ रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए 3 माह के समय को आगे बढ़ाया जा सकता है । 9 फरवरी के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाया जा सकता है।
विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय का कहना है की ट्रस्ट बनाने का कार्य योग्य हाथों में है। पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या आना चाहिए के सवाल पर चंपत राय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री को पूरे विश्व में भारत का मस्तक कैसे ऊंचा हो इस पर कार्य करना चाहिये। यह जरूरी नहीं है कि वह अयोध्या आए क्योंकि उनके पास बहुत सारे काम हैं। विहिप उपाध्यक्ष चंपत राय ने केंद्र की मोदी सरकार की कार्यों की तारीफ की। कहा कि 70 वर्षों के बाद एक ऐसी सरकार आई है जिससे खुशी हुई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से पूरा देश खुश है। वही लोग इस सरकार से दुखी हैं जिनका रौब खत्म हुआ है। सीएए पर कहा कि जो देश से प्यार करते हैं, वे देशभक्त सीएए का समर्थन कर रहे हैं।