फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Government is fulfilling the dreams of Pt. Deendayal: Shastri

पं. दीनदयाल के सपने साकार कर रही सरकार: शास्त्री

Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Government is fulfilling the dreams of Pt. Deendayal: Shastri
अमानीगंज। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि जब तक अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की व्यवस्था नहीं ठीक होगी तब तक रामराज नहीं आएगा। भगवान राम ने 14 वर्षों तक तपस्या करके रावण के साम्राज्य का नाश करके रामराज की स्थापना की थी।
विज्ञापन

ये बातें शनिवार को अमानीगंज क्षेत्र के रामजानकी महाविद्यालय रामनगर अमावा सूफी में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कही।
विज्ञापन

विपक्षी दलों पर तंज करते हुए समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में सोनिया गांधी व राहुल हैं, सपा में मुलायम सिंह व अखिलेश हैं तो बसपा में मायावती हैं लेकिन भाजपा में पंडित दीनदयाल, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अंतिम पायदान पर खड़े नरेंद्र मोदी देश का नेतृत्व कर रहे हैं। भाजपा की कथनी व करनी में कोई अंतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश के सर्वोच्च पद पर अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति रामनाथ कोविंद को बैठाकर भाजपा ने भगवान श्रीराम व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया है। उन्होंने प्रबुद्ध जनों से अपील की कि भारतीय जनता पार्टी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का आह्वान है कि राष्ट्र का निर्माण करना चाहते हैं, राष्ट्र को परम वैभव पर पहुंचाना चाहते हैं, भारत को सोने की चिड़िया बनाना चाहते हैं तो हम सबको एक होना पड़ेगा, एक साथ चलना पड़ेगा।
विधायक गोरखनाथ बाबा ने कहा कि समाज के चिंतन का जिम्मा प्रबुद्ध वर्ग पर होता है। प्रबुद्ध वर्ग सरकार पर लगातार चिंतन करता रहता है। विपक्षी दलों की सरकारों में शंकराचार्य की गिरफ्तारी हुई। कांग्रेस ने कहा कि राम का अस्तित्व नहीं है। भाजपा चंदा मामा पर झंडा फहराने की योजना बनाती है और विपक्षी दल भारत के झंडे में चंदा मामा बनाने की सोचते हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष देवेंद्र सिंह और संचालन मुकेश सिंह ने किया। सम्मेलन में जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन मौर्या, विस्तारक अनुराग बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह, राकेश प्रताप सिंह, शत्रुघ्न पांड व महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed