{"_id":"5d30aebf8ebc3e6cc45133ac","slug":"govans-killed-by-spear-faizabad-news-lko4714759174","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाले से गोवंश को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाले से गोवंश को मार डाला
विज्ञापन
अयोध्या। कुमारगंज थाना क्षेत्र के जोरियम गांव में दो लोगों पर भाले से हमला कर गाय की हत्या करने का आरोप है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर गाय को दफन कराते हुई दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
जोरियम गांव में बुधवार शाम 4 बजे लावारिस गोवंश जोरियम व बलारमऊ गांव के बीच झुंड में घूम रही थीं। उसी बीच जोरियम गांव निवासी राकेश सिंह, मयंक सिंह ने खदेड़ा और एक अकेली चर रही गाय की क्रूरतापूर्वक भाला भोंक कर हत्या कर दी।
घटना की जानकारी होने पर ग्रामप्रधान पति अखिलेश सिंह ने दर्जनों लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर लहूलुहान गोवंश को किसी तरह से कीचड़ से बाहर निकाला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिल्कीपुर चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाकर पोस्टमार्टम कराने के साथ जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर उसके शव को दफन कर दियी।
ग्रामप्रधान पति की तहरीर पर कुमारगंज पुलिस ने जोरियम गांव निवासी राकेश सिंह व मयंक सिंह के विरुद्ध मुकदमा तहत दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा कि गाय के पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय मिल्कीपुर से डॉक्टर को मौके पर बुलाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।