फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Got married thinking of worship, later turned out to be Hasina Bano

पूजा समझ किया विवाह, बाद में निकली हसीना बानो

Sat, 17 Sep 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Got married thinking of worship, later turned out to be Hasina Bano
अयोध्या। शहर के समीप बसे शाहनवाजपुर हलकारा का पुरवा निवासी जगबीर कोरी को इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर सिर कलम कर देने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस महानिरीक्षक से की। कार्रवाई न होने पर उसने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र में पीड़ित जगबीर ने बताया है कि उसकी शादी 12 साल पहले पूजा के साथ हुई थी।
अब उसके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी का अचानक झुकाव इस्लाम धर्म के प्रति बढ़ने लगा। उसने मजार जाना, नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। जब उसने मना किया तो उससे झगड़ा करती है और जान से मरवाने की धमकी देती है।
विज्ञापन

आरोप है कि 11 अगस्त को जब वह घर पहुंचा तो उसकी पत्नी नमाज पढ़ रही थी और बच्चों से भी जबरन नमाज पढ़ा रही थी। मना करने पर लड़ाई पर उतारू हो गई।
12 अगस्त को राजू निवासी शहनवा आशापुर थाना कोतवाली अयोध्या चार पांच अज्ञात व्यक्तियों के लोग को लेकर आए और बोले कि पूजा मुसलमान है। उसका नाम हसीना बानो है और अमानतुल्ला की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर सभी लोग हमलावर हो गए उसे जाति सूचक गाली दी। कहा कि अपनी जमीन व मकान बेचकर पैसे मेरी बेटी को देकर उसे हम लोगों के साथ भेज दो नहीं तो मेरे धर्म के लोग तुम्हारा सिर कलम कर देंगे।
इसके बाद सभी लोगों ने कीमती सामान, बैंक कागजात छीन लिए। चीख-पुकार पर जब गांव के लोग इकट्ठा हुए तो उसकी पत्नी व बच्चों को लेकर धमकी देते हुए चले गए।
बताया कि इसके बाद जब उसने घर में रखे बॉक्स की तलाशी ली तो उसमें मिले कागजात में उसकी पत्नी का नाम पूजा नहीं हसीना बानो पुत्र अमानतुल्ला निवासी बुढ़नपुर जिला आजमगढ़ था।

इसकी सूचना उसने पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि इसके बाद राजू व उसके साथी विभिन्न नंबरों से इस्लाम धर्म स्वीकार करने, नहीं तो सिर कलम कर देने की धमकियां दे रहे हैं। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा ने बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर शिकायत भिजवा दीजिए, कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed