फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Goodbye prayers with tight security arrangements

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ हुई अलविदा की नमाज

Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Goodbye prayers with tight security arrangements
अयोध्या। माह-ए-मुबारक रमजान के अंतिम शुक्रवार को रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। अंतिम शुक्रवार की नमाज जिले भर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पुलिस-प्रशासन और चौकन्ना रहा।
विज्ञापन

अधिकारी दौरा करते रहे। सभी मस्जिदों पर नमाज से दो घंटे पूर्व मजिस्ट्रेट व पुलिस बल ने डेरा डाल दिया था। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई थी। नमाज सकुशल संपन्न हुई तो पुलिस ने भी राहत की सांस लिया।
विज्ञापन

अलविदा की नमाज को लेकर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन सतर्क रहा। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में स्थित मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती के साथ आरएएफ व पीएसी भी तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम-एसएसपी समेत सभी सर्किल आफिसर व थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित मस्जिदों की निगरानी कर रहे थे। सुबह 10 बजे ही सभी मस्जिदों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस बल ने डेरा डाल दिया।
मस्जिदों के बाहर कड़ी चौकसी के साथ चौराहों पर फायर बिग्रेड और दंगा नियंत्रण दस्ते भी मौजूद रहे। दो दिन पूर्व असामाजिक तत्वों द्वारा की गई माहौल खराब करने की नाकाम कोशिश के बाद पुलिस के अलावा खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहीं।
वहीं, अलविदा की नमाज को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने सिविल लाइन बस स्टैंड से रिकाबगंज, चौक, अमानीगंज, साहबगंज, बेनीगंज, टेढ़ी बाजार, दोराही कुंआ, कटरा चौकी से अशर्फी भवन मार्ग, हनुमानगढ़ी चौराहा, रीडगंज, चौक, फतेहगंज, कसाबबाड़ा, मकबरा, मोदहा आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया।
शहर में सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र सिंह, एसपी पलाश बंसल, सीओ ट्रैफिक डॉ. राजेश तिवारी, सीओ एलआईयू बालमुकुंद तिवारी, नगर कोतवाल देवेंद्र सिंह सहित अन्य टीमें विभिन्न मस्जिदों में गश्त करती रही। कैंट कोतवाली अंतर्गत मस्जिदों में कैंट कोतवाल अरुण प्रताप सिंह, अयोध्या कोतवाली अंतर्गत मस्जिदों में देवेंद्र पांडेय, पूराकलंदर, पटरंगा, बीकापुर, रुदौली, मवई, गोसाईगंज, मिल्कीपुर सहित अन्य स्थानों पर पुलिस गश्त करती रही।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि अलविदा की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
बताया कि जिले भर में चिह्नित किए गए 145 संवेदनशील व 104 अति संवेदनशील स्थानों पर एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट व दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे।
अलविदा नमाज से पूर्व सुन्नी और शिया समाज के धर्मगुरुओं ने जिला प्रशासन व पुलिस का आभार जताया। मंगलवार को हुई घटना के साजिशकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी पर एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को बुके और प्रतीक चिह्न भेंटकर पुलिस के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

पेश इमाम टाटशाह शमसुल कमर और मौलाना अहमद अली आब्दी ने कहा कि पुलिस की तत्परता से अमन-चैन में खलल डालने की बड़ी कोशिश नाकाम हुई है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed