{"_id":"5ee8e4cb8ebc3e431314a0ae","slug":"good-work-faizabad-news-lko526281363","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवई। हिस्ट्रीशीटर बदमाश वसीम को मवई पुलिस ने सोमवार रात धर दबोचा। इस दौरान उसने पुलिस पर तमंचा लहराते हुए भागने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सका। पकड़े गए हिस्ट्रीशीटर पर आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
मवई पुलिस के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के हुनहुना गांव निवासी वसीम गोकशी में संलिप्त बहुत ही शातिर अपराधी है। वह मवई, पटरंगा, सुबेहा, दरियाबाद, रुदौली थाना क्षेत्र में सक्रिय था। उस पर पुलिस द्वारा आधा दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।
अभी हाल में ही वह पटरंगा थाना क्षेत्र में हुई प्रतिबंधित पशु के वध के एक मामले में फरार चल रहा था, एसएसपी ने उस पर 10 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस को उसकी काफी दिनों तलाश थी। उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि वसीम चोरी छिपे अपने घर रात में आया करता था, जिसकी सूचना मुखबिर द्वारा मिलती थी।
विज्ञापन
सोमवार रात भी वह बरतरा के रास्ते आ रहा था, पुलिस को देखकर वह हाथ में तमंचा लहराते हुए भागने लगा। जिस पर हमराही अशोक सिंह व अरुण यादव के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया गया। मवई थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान यादव ने बताया कि यह बदमाश मवई थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है।