फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Girl fell while crossing the road, vandalized the bus

सड़क पार करते समय गिरी बच्ची, बस में तोड़फोड़

Mon, 15 Aug 2022 01:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Girl fell while crossing the road, vandalized the bus
अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के दर्शननगर चौकी अंतर्गत अयोध्या-अकबरपुर हाईवे पर सिरसिंडा के निकट सड़क पार करते समय सामने से अचानक आ रही बस को देखकर एक बालिका सड़क पर गिरकर जख्मी हो गई।
विज्ञापन

गनीमत रही कि चालक की सूझबूझ से बालिका बस की चपेट में नहीं आई, लेकिन मौजूद ग्रामीणों ने बस में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। पुलिस बस को चौकी पर ले आई। जहां पूछताछ के बाद बस को रवाना किया गया।
विज्ञापन

पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जेरुवा निवासी राजेंद्र की पुत्री मानसी (8) परिजनों के साथ कोतवाली अयोध्या के सिरसिंडा स्थित अपने ननिहाल जा रही थी। रविवार दोपहर टैक्सी से अयोध्या-अकबरपुर हाईवे पर वह उतर कर अचानक सड़क की दूसरे तरफ भागने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अकबरपुर की तरफ से गाजीपुर डिपो की एक रोडवेज बस आ गई। बालिका को देखकर चालक ने बस को नियंत्रित करके रोक लिया, फिर भी सड़क पर गिरकर बालिका जख्मी हो गई।
इस बीच मौजूद ग्रामीणों ने बस की वजह से हादसा होना समझकर बस पर हमला बोल दिया। पथराव से बस की खि?कियां टूट गईं। सूचना पर चौकी इंचार्ज दर्शननगर जनार्दन सिंह मौके पर पहुंचे और रोडवेज बस को चौकी ले आए।
बालिका का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। बालिका के परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई से इंकार किया और घर चले गए। इसके बाद बस को भी यात्रियों के साथ रवाना किया गया।

चौकी इंचार्ज दर्शननगर जनार्दन सिंह ने बताया कि रोडवेज चालक की सूझबूझ से बालिका की जान बच गई, लेकिन ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ करके क्षतिग्रस्त कर दिया। जांच-पड़ताल के बाद बस को रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed