{"_id":"64dfae6919a4d6d199029836","slug":"gift-of-another-engineering-college-to-ayodhya-faizabad-news-c-97-1-slko1021-1351-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: अयोध्या को एक और इंजीनियरिंग कालेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: अयोध्या को एक और इंजीनियरिंग कालेज की सौगात
Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जीआईसी का एक ब्लाक इंजीनियरिंग की कक्षाओं के लिए आवंटित
-गंजा गांव के पास 40 करोड़ से बनेगा इंजीनियरिंग कालेज का भवन
राजेंद्र कुमार पांडेय
अयोध्या। अयोध्या को सरकार की ओर से एक और इंजीनियरिंग काॅलेज की सौगात मिल गई। शनिवार से यहां प्लास्टिक इंजीनियरिंग से जुड़ी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कक्षाएं राजकीय इंटर कालेज में शुरु किए जाने की तैयारी है। कक्षाएं सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नालाजी (सिपेट) से संचालित की जाएंगी।
सिपेट से यहां इंजीनियरिंग काॅलेज खोले जाने की कवायद पिछले साल भर से ज्यादा समय से चल रही हैं लेकिन भवन के अभाव में प्लास्टिक इंजीनियरिंग की कक्षाएं शुरु नहीं हो पाई। कुछ महीने पहले विशेषज्ञों की टीम ने यहां का दौरा किया था। जिला प्रशासन के अफसरों ने जीआईसी में कक्षाएं चलाए जाने को लेकर स्थलीय निरीक्षण कराया था। अवध विश्वविद्यालय में एक इंजीनियरिंग कालेज पहले से चल रहा है।
सिपेट प्रबंधन के सूत्रों के मुताबिक शनिवार 19 अगस्त को यहां औपचारिक कार्यक्रम के साथ प्लास्टिक इंजीनियरिंग स्किल्ड डेवलपमेंट ट्रेनिंग की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। सूत्र बताते है कि जीआईसी का एक ब्लाक इंजीनियरिंग कालेज के संचालन के लिए आवंटित कर दिया गया है। प्रबंधन ने छात्रों को प्लास्टिक इंजीनियरिंग की शिक्षा देने के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। कौशल विकास से जुड़े २७ छात्रों से पढ़ाई की शुरूआत की जाएगी। इसके बाद डिप्लोमा छात्रों के लिए प्रोसेस शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
सिपेट के संयुक्त निदेशक रतन कुमार के मुताबिक राजकीय इंटर कालेज में सिपेट के प्लास्टिक इंजीनियरिंग स्किल्ड डेवलपमेंट ट्रेनिंग का औपचारिक शुभारंभ कमिश्नर गौरव दयाल करेंगे। इसी के साथ कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
इनसेट...
40 करोड़ से बनेगी इंजीनियरिंग कालेज की इमारत
-सिपेट इंजीनियरिंग काॅलेज के लिए भूमि मेडिकल कालेज के निकट गंजा गांव के पास आवंटन जिला प्रशासन की ओर से लगभग डेढ़ साल पहले कर दी गई थी। बताया गया कि लगभग 40 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली इंजीनियरिंग कालेज के भवन का निर्माण राजकीय निर्माण निगम से अगले कुछ दिन में शुरू हो जाएगा।