फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Getting grand Durga Puja but shorter Ramleelaan

भव्य हो रही दुर्गा पूजा, सिमट रही रामलीलाएं

Sun, 11 Oct 2015 10:55 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला
फैजाबाद/अमर उजाला Updated Sun, 11 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
इसके उलट धन और योग्य पात्र न मिलने से नगर व ग्रामीण क्षेत्र की रामलीलाएं सांस भर ले रही हैं। अयोध्या के राजेंद्र निवास व भगवदाचार्य सदन तथा पूरा बाजार के हनुमतनगर में इन दिनों रामलीलाओं का मंचन चल रहा है।
विज्ञापन


नगर में 24 स्थानों पर मिलेंगे मां के दर्शन
जिले में इस बार 1323 स्थानों पर मातारानी की विभिन्न भाव-भंगिमाओं वाले दरबारों को सजाने की तैयारी है। नगर क्षेत्र के मोदहा, अमानीगंज, गणेशनगर मकबरा, राम जानकी मंदिर फतेहगंज, अमानीगंज सहित 24 स्थानों पर मंगलवार से मातारानी भक्तों को दर्शन देंगी। शेष 121 के कपाट रविवार से खुलेंगे। इसके बार रुदौली में 102 के बजाय 180 और नगर क्षेत्र में 114 के बजाय 145 जगहों पर मां की मूर्तियां विराजेंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी मानते हैं कि हर वर्ष मां के दरबारों में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा, रामलीला पंडालों में भले ही वृद्धि नहीं हो रही, लेकिन साहबगंज, फतेहगंज, कोठापार्चा, चौक, हैदर गंज, जप्ती वजीरगंज और हौसिलानगर में होने वाली राम लीलाएं हर किसी के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 से शुरू होगी नवरात्र
नवरात्र 13 अक्तूबर से प्रारंभ होगा। पंचमी 18 अक्तूबर नि में 10:54 बजे के बाद मूल नक्षत्र में देवी का आह्वान होगा। इसी के बाद देवी प्रतिमा स्थापित होगी। बुधवार 21 अक्तूबर को महाअष्टमी व्रत पूरे दिन होगा। गुरुवार 22 अक्तूबर को नवमी व दशमी व्रत व त्योहार एक ही दिन पड़ रहा है। इसी दिन नवरात्र व्रत का पारण होगा और प्रतिमा विसर्जन भी इसी दिन होना चाहिए।
-श्रुतिधर द्विवेदी, ज्योतिषिचार्य-अयोध्या।

इन तिथियों में होगा विसर्जन
फैजाबाद-22 अक्तूबर, अयोध्या-22-23 अक्तूबर, रुदौली-23 अक्तूबर, गोसाईगंज-24 अक्तूबर, हैदरगंज व चौरे बाजार-27 अक्तूबर।

इनसेट...
जिले में बन रहे पूजा पंडाल
फैजाबाद-145
अयोध्या-48
बीकापुर-320
मिल्कीपुर-170
सोहावल-175
सदर-285
रुदौली-180
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed