{"_id":"5fea1a3a8ebc3e41db1c0def","slug":"gangrape-faizabad-news-lko557094415","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर। किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण करके सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने दो किशोरों के खिलाफ अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता का आरोप है कि थाना महाराजगंज व कोतवाली बीकापुर क्षेत्र के दो किशोरों ने उनकी 14 वर्षीय पुत्री को 22 दिसंबर की रात बहला फुसलाकर कर अपने साथ ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उनके पुत्री के पास फोन पर बात करके अश्लील हरकत एवं तेजाब डालकर चेहरा जला देने की धमकी दे चुका था। तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पिता की तहरीर पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया। एसएसआई वीर सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को सोमवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी बाल अपचारी हैं, उनका चालान कर दिया गया है।