फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   furniture and equipments in medical college established from 200 cr.

200 बेड अस्पताल में 19 करोड़ से लगेंगे उपकरण

Sun, 18 Sep 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
furniture and equipments in medical college  established from 200 cr.
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के दर्शननगर अस्पताल में लंबे समय से निर्माणाधीन दो सौ बेड के अस्पताल के दिन अब बहुरने वाले हैं। अस्पताल का मुख्य भवन तैयार हो चुका है। अब इसके साज सज्जा के सामानों के खरीद की प्रक्रिया चल रही है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने अस्पताल में व्यवस्थित होने वाले उपकरणों व फर्नीचर के लिए करीब 19 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित करने के लिए एमसीआई की ओर से हरी झंडी मिली थी। इस समय दर्शननगर में बने 300 शैय्या के संयुक्त मंडलीय चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज का हिस्सा बना दिया गया, लेकिन एमसीआई के मानक के अनुसार दो सौ बेड के अस्पताल की और आवश्यकता थी। मानक के पूरा करने के लिए उसी समय दो सौ बेड के अस्पताल के पांच मंजिला भवन की आधारशिला रखी गई।
विज्ञापन

बाद में शासन द्वारा की गई समीक्षा के बाद शीघ्रता से निर्माण कार्यों को पूरा करने का फरमान जारी किया गया। कई बार समय सीमा बढ़ाने के बाद अब अस्पताल का मुख्य भवन लगभग तैयार हो चुका है। फिनिशिंग, वायरिंग आदि के कार्य भी लगभग पूरे हो चुके हैं। मुख्य भवन को एसटीपी से जोड़ने व ग्लेजिंग का कार्य चल रहा है, जिसके भी करीब दस-पंद्रह दिन में पूरे होने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन के हैंडओवर से पूर्व ही इसके संचालन के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। अस्पताल में उपकरणों व फर्नीचर की खरीद के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। उपकरणों की खरीद पर करीब 15.13 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। इसमें आईसीयू ट्रामा वार्ड के लिए बेड, मल्टीपैरा मॉनीटर, आईसीयू इमरजेंसी वार्ड के उपकरण, सेमी फ्लावर बेड, वेंटीलेटर, सर्जिकल व एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, जनरल सर्जरी सेट, सिरिंज पंप, बेड साइड लॉकर, पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड, स्टे्रचर, व्हील चेयर आदि शामिल हैं।
अस्पताल में बने प्राचार्य कार्यालय, सीएमएस कार्यालय, चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय, ओपीडी रूम, डॉक्टर्स ड्यूटी रूम, नर्सिंग अधीक्षक कार्यालय, हॉस्पिटल डेमो रूम, सेमिनार रूम, हॉस्पिटल वार्ड, लाइब्रेरी आदि के लिए फर्नीचर भी खरीदे जाएंगे। इस पर करीब 3.51 करोड़ रुपए का बजट तैयार किया गया है। इन प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। माना जा रहा है कि बजट आवंटित होते ही उपकरणों व फर्नीचर की खरीद करके इन्हें अस्पताल में स्थापित किया जाएगा।

दो सौ बेड के अस्पताल का शीघ्र ही संचालित किया जाना है। भवन लगभग तैयार है। उपकरणों व फर्नीचर की खरीद करके व्यवस्थित किया जाना है। इसके लिए करीब 19 करोड़ रुपए का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि आवंटित होते ही तेजी से कार्य किया जाएगा।
- डॉ. सत्यजीत वर्मा, प्राचार्य, राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed