फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   From the city to the village celebrated Independence Celebration

शहर से गांव तक मनाया आजादी का जश्न

Sun, 16 Aug 2015 11:43 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान किया गया। स्कूलों में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। मुख्य परेड पुलिस लाइंस में आयोजित की गई। पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन


कमिश्नर सूर्य प्रकाश मिश्र ने मंडलायुक्त कार्यालय परिसर में तिरंगा फहराया। परिक्षेत्र कार्यालय में डीआईजी वीके गर्ग ने ध्वजारोहण किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी अनिल ढींगरा ने तिरंगा फहराया।
विज्ञापन


परिसर में स्थापित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की मूर्तियों पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों माता प्रसाद गुप्ता, केवल वर्मा, सहदेव सिंह का सम्मान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीर नारियों को भी सम्मानित किया गया। यहां आयोजित गोष्ठी में स्वतंत्रता के बारे में चर्चा की गई। पुलिस महकमे की ओर से मुख्य पर्व पुलिस लाइंस में आयोजित किया गया।

एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया और गारद की सलामी दी। उन्होंने जवानों को कर्तव्य पथ पर अडिग रहने को कहा। निरीक्षक हरिहर नाथ मिश्रा, उप निरीक्षक पतिराम यादव, हेड कांस्टेबल एलआईयू अवधेश मिश्रा व कांस्टेबल कैलाश सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न व पांच हजार पुरस्कार नकद प्रदान किया गया।

एसपी सिटी आरएस गौतम ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने तिरंगा फहराया।

मंडल कारागार में रोटरी क्लब ने बंदी महिलाओं को साड़ी वितरित की। धारा रोड स्थित बाल साक्षरता केंद्र पर जीसीआई की ओर से बच्चों को कॉपी-किताबें बांटी गईं।

खादी संस्था ग्राम स्वावलंबी विद्यालय रनीवां आचार्य नगर में सामूहिक श्रमदान, सफाई सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद झंडारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मंत्री ब्रह्मानंद शुक्ल ने कहा कि आज भारत ही नहीं पूरा विश्व गांधी के विचारों पर रिसर्च कर रहा है। गांधी जी के अधूरे खादी ग्रामोद्योग के रचनात्मक कार्यों को पूरा करने के लिए सभी कार्य कर रहे हैं।

रेलवे स्टेशन फैजाबाद के कार्यालयों में विभागाध्यक्षों ने झंडारोहण किया। नगर पालिका परिषद के मुख्य भवन पर चेयरमैन विजय कुमार गुप्त ने ईओ रविशंकर शुक्ल आदि अधिकारियों-कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडा फहराया।

कांग्रेस कार्यालय, भाजपा कार्यालय, सपा कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। केंद्रीय विद्यालय कैंट में स्वतंत्रता दिवस की 69वीं सालगिरह पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कनक किड्स में मुख्य अतिथि डॉ. संजय तिवारी ने ध्वजारोहण किया। अनिल सरस्वती, उदया पब्लिक, पहाड़गंज स्थित बाल विद्या मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर व जूनियर हाईस्कूल, गायत्री पब्लिक स्कूल, राष्ट्रीय एजूकेशन टीचर्स ट्रेनिंग कोर्सेज, महारणा प्रताप हाउस, मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, टीपी कानवेंट स्कूल, बालक राम बालिका सोहावल के बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।


महाराजा पब्लिक स्कूल, बचपन प्ले, कनोसा कानवेंट स्कूल, नगर के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के छात्रों ने प्रभात फेरी निकालकर जन जागरण किया। गुरुनानक एकेडमी में संस्था के संचालक राजेन्द्र सिंह छावड़ा ने ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राजकुमारी महाविद्यालय आईडीजेपी पब्लिक स्कूल ग्राम सराय धनेठी में रामशंकर यादव ने ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed