{"_id":"58b30fc44f1c1bbe56830d77","slug":"from-city-to-tehsil-hospitals-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर तहसील तक के अस्पताल अलर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर तहसील तक के अस्पताल अलर्ट
फैजाबाद
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में रविवार को चुनाव के मद्देनजर पुलिस लाइंस में चिकित्सकाें के साथ उतरी एयर एम्बुलेंस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुुनाव के मद्देनजर गांव से लेकर शहर तक अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस लाइन में रविवार को एयर एंबुलेंस के साथ पहुंची डॉक्टरों की टीम ने भी मोर्चा संभाल लिया है। जिले के सभी चिकित्सकों को हर समय ऑन काल मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। जिला अस्पताल, श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या और मंडलीय चिकित्सालय में एक-एक वार्ड आरक्षित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पी. कुमार ने बताया कि तीनों चिकित्सालयों में एक-एक वार्ड अरक्षित कर दिया गया है। चुनाव के दिन एक मोबाइल टीम तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस लाइन में एयर एंबुलेंस में डा. निशांत सक्सेना की अगुवाई में एक और चिकित्सक डॉ. अंबेश कुमार और पैरामेडिकल स्टाफ हर समय मौजूद रहेेगें। ताकि यदि किसी चुनाव अधिकारी व कर्मचारी की तबियत अधिक खराब होती है तो उसे फौरी तौर पर लखनऊ हायर सेंटर में शिफ्ट किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पोलिंग पार्टियों के साथ जरूरी दवाओं की किट दे दी गई है। दवा की किट में पेट दर्द, सर्दी, जुकाम, बुखार की दवाएं रखी गई हैं। साथ ही किस बीमारी में कौन सी दवा खानी है, यह भी लिख दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसके अलावा गांव के अस्पतालों में हर समय चिकित्सक तैनात रहेंगे। यदि किसी व्यक्ति को समझ में नहीं आता है कि वह कौन-सी दवा खाए तो सूचना पर निकट के अस्पताल से चिकित्सक मौके पर मतदान कराने वाले कर्मचारी का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ उसे जरूरी दवाएं भी देंगे।
जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि चुनाव से जुड़ी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आपरेशन थिएटर को सेेफ हाउस में तब्दील कर दिया गया है। एक मोबाइल टीम के साथ जिला अस्पताल में भी एक विशेषज्ञ चिकित्सक की टीम मौजूद रहेगी।