{"_id":"5d4c5a1a8ebc3e6ccb57eb2c","slug":"fraud-in-bank-faizabad-news-lko4753931152","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाताधारकों को पता नहीं, निकल गए लाखों रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाताधारकों को पता नहीं, निकल गए लाखों रुपए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सीबार के भवदीय कॉलेज के प्रांगण में स्थित बैंक आफ बड़ौदा शाखा से करीब 20 खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है।
मामले की तहरीर खाताधारकों ने शाखा प्रबंधक नवनीत वर्मा व चौकी प्रभारी सत्तीचौरा को दी है। मामले की जांच आईटी सेल को मिली है।
मामला सोमवार की दोपहर का है, जब रामनगर निवासी राम प्रकाश सिंह बैंक स्थित अपने खाते से पैसा निकालने गए तो उनके खाते में 20 हजार नहीं थे। इस बारे में जानकारी होते ही अन्य खाता धारकों में भी हड़कंप मच गया।
औरों ने अपना खाता चेक कराया तो सुनीता सिंह का दस हजार, राजेंद्र सिंह का दो हजार, संदीप का तीन हजार, अंकित का पांच हजार, शिवम का 4600, विकास सिंह का पांच हजार, अमरेश का सात सौ, बेंचू सिंह का एक हजार, श्रीचंद वर्मा का बीस हजार सहित अन्य खाताधारकों के खाते से पैसा निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
खाताधारकों की भीड़ देख बैंक मैनेजर ने आननफानन में क्षेत्र में माइक से अनाउंस कराया कि इस बैंक के जितने भी खाताधारक हैं, सब अपना खाता लॉक करवा लें।
मैनेजर नवनीत वर्मा ने बताया कि बैंक के कई खाताधारकों के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए गए हैं। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
चौकी प्रभारी अविनाश प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है। अब तक की जांच में दिल्ली के नरैला स्थित एक जनसेवा केंद्र से पैसा निकलने की बात सामने आ रही है।