{"_id":"5fea1ae18ebc3e08c21616ce","slug":"fraud-faizabad-news-lko557096121","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी के लिए दुबई भेजने का लालच देकर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी के लिए दुबई भेजने का लालच देकर धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। संयुक्त अरब अमीरात की एंबेसी के नाम का दुरुपयोग करके नौकरी देने के लिए धोखाधड़ी की गई। साइबर अपराधियों ने 84100 रुपये वसूल लिए। भेजा गया नौकरी का ऑफर लेटर फर्जी निकला। सांसद के पत्र पर कार्रवाई शुरू हुई। विवेचना में संगठित गिरोह के कारनामे की आशंका जताई जा रही है।
मामला रौनाही थाना क्षेत्र के रसूलपुर सकरावल गांव के रहने वाले सबील अहमद का है। कथित सुमित तोमर नाम के व्यक्ति ने दुबई जाने के लिए वीजा दिलवाने की बाबत बातचीत शुरू की। उसने अलग-अलग शहरों के कथित अशोक बिसारिया के खाते में 18000, वहीदा कुरैशी के खाते में 30 हजार, सोनम कुमारी के खाते में 28 हजार रुपये और विश्वजीत मंडल नामक व्यक्ति के खाते में आठ हजार एक सौ रुपये मंगवा लिये।
भुक्तभोगी सबील और उनके परिवारीजन शकील अहमद के मुताबिक, एंबेसी ऑफ द यूनाइटेड अरब अमीरात के नाम का कथित दुरुपयोग करते हुए मरकैटो शॉपिंग मॉल जुमीराह बीच रोड दुबई में डाटा इंट्री ऑपरेटर के एग्रीमेंट के बाद ऑफर लेटर भी ऑनलाइन जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
बाकायदा नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित एंबेसी के हवाले से वीसा प्रोसेस की बात बताई। दुबई जाने के लिए हवाई जहाज से चार मार्च 2020 की मुंबई से बुकिंग कर दी गई। लेकिन इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकता था। बताते हैं कि इसके बाद कथित एजेंट सुमित तोमर ने फोन उठाना बंद कर दिया तो इस पर शक हुआ।
इसके बाद उन्होंने दुबई में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार को मरकैटो शॉपिंग मॉल भेजकर जानकारी करवाई तो वहां से बताया गया कि कंपनी किसी एजेंट के माध्यम से किसी को हायर नहीं करती। बल्कि वह स्वयं काम के लिए आदमियों को हायर करती है। बताया कि इसके बाद उन्होंने एंबेसी के नाम का दुरुपयोग कर की गई धोखाधड़ी की शिकायत अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह से की। उनके हस्तक्षेप के बाद रौनाही थाने में इसकी रिपोर्ट आईपीसी की धारा 406 और 420 में दर्ज की गई।
विवेचक एसआई वेद प्रकाश ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। प्रथमदृष्टया संगठित गिरोह के अपराध की आशंका है। सही स्थिति की जानकारी आरोपियों में किसी एक के मिलनेे और उसका पक्ष सुनने के बाद होगी। इसके लिए बैंकों को पत्र लिखकर इन खातों के खाताधारकों की पुष्टि कराए जाने की कार्रवाई शुरू कर रहे हैं।