फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   fraud by lakhpal

फर्जी वरासत के जरिए जमीन लेखपाल ने कर दी दूसरे के नाम

Tue, 30 Jul 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
fraud by lakhpal
अयोध्या। किसान की खतौनी राजस्व लेखपाल ने वरासत के जरिए दूसरे के नाम कर दी। शिकायत लेखपाल से करने गए किसान को डांटकर भगा देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पीड़ित ने मुख्यमंत्री, अध्यक्ष राजस्व परिषद और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर जमीन उसके नाम किए जाने और दोषी लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
भग्गू जलालपुर के पीड़ित तुलसीराम कनौजिया का आरोप है कि अभी वह जिंदा है। उसकी करीब साढे़ पांच बीघा पैतृक जमीन है जिसका वह तनहा मालिक है।
29 जुलाई को उसने कंप्यूटर से खतौनी की नकल निकलवाई को उसके होश उड़ गए। इस जमीन को हल्का लेखपाल मोतीलाल यादव ने प-क 11 ख वरासत के जरिए 24 अक्टूबर 2017 को गांव के ही निवासी मृतक तुलसीराम यादव के पुत्रों उदयराज यादव आदि के नाम दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन

बताया कि हल्का लेखपाल मोतीलाल यादव, तुलसीराम यादव के पुत्र पियारे के मित्र हैं और दूर के रिश्तेदार लगते हैं। पीड़ित किसान ने आशंका जताई गई है कि अपने मित्र को लाभ पहुंचाने के नियत से उनकी जमीन की वरासत उनके पुत्रों के नाम पर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि इस संबंध में हल्का लेखपाल से शिकायत की तो उन्होंने डांट कर भगा दिया। कहा कि जो मर्जी कर लो हम अब कुछ नहीं कर सकते हैं।
पीड़ित ने फर्जी ढंग से की गई वरासत को निरस्त करके दोषी लेखपाल के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। पैतृक खतौनी की वसीयत दूसरे के नाम हो जाने से पीड़ित किसान और उसके परिवारीजन परेशान हैं।

तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बताया कि गांव में एक नाम के दो व्यक्ति होने के कारण हो सकता है इस तरह की गड़बड़ी हुई हो। अभी मामला उनके संज्ञान में नहीं है इस तरह की वसीयत करना काफी गंभीर मामला है। शिकायत मिलने पर जांच कर दुरूस्तीकरण और कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed