{"_id":"606a0af78ebc3ee61e7ce769","slug":"four-year-old-girl-raped-accused-arrested-faizabad-news-lko57270524","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात चार साल की बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी खून से लथपथ मासूम को उसके घर के सामने छोड़कर फरार हो गया।
उसे गंभीरावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ रुदौली राकेश श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक रुदौली विनोद बाबू मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
सीओ ने बताया कि बच्ची के परिवारीजन गांव के बाहर खेत में गेहूं काट रहे थे। घर पर बच्ची व उसका भाई मौजूद था। परिजनों के मुताबिक जब वह रात लगभग आठ बजे खेत से घर वापस लौटे तो बच्ची नहीं मिली।
विज्ञापन
चचेरे भाई ने बताया कि गांव का ज्ञानू बच्ची को गोद में उठा कर ले गया है। परिजन उसके घर पहुंचे तो वहां पर भी बालिका नहीं मिली। कुछ देर बाद आरोपी ज्ञानू बच्ची को उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता बच्ची के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ज्ञानू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।