{"_id":"62226883748e4a05d07a62ce","slug":"four-students-of-ayodhya-are-stranded-on-the-hungarian-border-for-three-days-faizabad-news-lko6204060139","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों से हंगरी बॉर्डर पर फंसे हैं अयोध्या के चार छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों से हंगरी बॉर्डर पर फंसे हैं अयोध्या के चार छात्र
विज्ञापन
अयोध्या। यूक्रेन में फंसे जिले के छह छात्रों में से एक शुक्रवार शाम पहुंच गया, जबकि दो की शुक्रवार देर रात तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। इन बच्चों के परिजनों ने भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
घर पर इनके स्वागत की तैयारी है। परिजन बेसब्री से बच्चों का इंतजार कर रहे हैं। चार छात्र रिकाबगंज निवासी त्रिशूल व जयंत, मया का सूरज तिवारी व रानोपाली के जटाशंकर हंगरी बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। परिजनों को उनकी चिंता सता रही है।
रिकाबगंज निवासी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि उनके पुत्र त्रिशूल गुप्ता व भतीजे जयंत प्रताप से मिली जानकारी के अनुसार हंगरी बॉर्डर पर बच्चों की भारी भीड़ है। बच्चों को एक-एक कर निकाला जा रहा है, इसलिए समय लग रहा है।
विज्ञापन
हालांकि लगातार बच्चों से बात हो रही है और वे सुरक्षित हैं। खंडासा थाना क्षेत्र के बासगांव निवासी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक खुशीराम द्विवेदी का पोता मनीष द्विवेदी शुक्रवार शाम लखनऊ पहुंच गया है।
उसे सुबह 11 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए लखनऊ लाया गया। दिल्ली एयरपोर्ट पर मंत्री मीनाक्षी लेखी ने छात्रों का स्वागत किया। मनीष के दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वो खुशी से झूम उठे।
भारत सरकार को धन्यवाद भी दिया। छात्र मनीष द्विवेदी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा उन्हें निशुल्क यात्रा की व्यवस्था दी गई। यूक्रेन से लेकर दिल्ली पहुंचने तक सरकार द्वारा हर प्रकार से सुविधाएं प्रदान की गई।
गोसाईगंज के बबुआपुर निवासी सूरज तिवारी भी अभी हंगरी के बॉर्डर पर फंसा हुआ है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। सूरज तिवारी की मां सुमन तिवारी ने बताया कि अभी तक बच्चे के आने की कोई सूचना नहीं मिली है, इसलिए मन घबरा रहा है।
मया ब्लॉक के हैदरपुर निवासी अमरजीत वर्मा का भाई सुभाष वर्मा लखनऊ पहुंच गया है। उसकी देर रात तक अयोध्या पहुंचने की संभावना है। अमरजीत वर्मा ने बताया कि भाई 28 फरवरी को बॉर्डर पहुंच गया था।
ठंड बहुत ज्यादा होने के कारण बच्चों को समस्या का सामना करना पड़ा। सुभाष ने ‘अमर उजाला’ को फोन पर बताया किया बताया कि बॉर्डर पार करने में तीन दिन लग गए।
भूखे-प्यासे पांच घंटे लाइन में लगने के बाद किसी तरह बॉर्डर पार कर पाए हैं। बॉर्डर पर भीड़ ज्यादा होने के कारण भी बच्चों को निकालने में दिक्कतें हो रही हैं।
बार्डर पार करने के लिए बुडापेस्ट पहुंचने पर शेल्टर हाउस में शरण मिली। कहा कि वे लखनऊ पहुंच गए हैं, भारत सरकार व प्रदेश सरकार ने बहुत मदद की है।
रानोपाली अयोध्या निवासी डॉ. अजय कुमार सिन्हा का पुत्र जटाशंकर सिन्हा भी हंगरी बॉर्डर पर फंसा हुआ है। डॉ. अजय सिन्हा ने बताया कि शुक्रवार को उनकी बच्चे से बात नहीं हो पाई है।
यूक्रेन में स्थिति खराब होती जा रही है, हमें चिंता हो रही है। कहा कि बॉर्डर पर भीड़ अधिक है। पहले लड़कियों को निकाला जा रहा है, शायद इसीलिए दिक्कत हो रही है। कहा कि उसके पास कोई सामान नहीं है केवल कपड़े भर हैं।
उनका कहना है कि बेटे के साथ यूक्रेन में मारपीट व बदसलूकी भी की गई है। यूक्रेन से सकुशल वापस लौटे सरियावां ग्राम सभा के निवासी श्रीष पाठक से सांसद लल्लू सिंह ने शुक्रवार को मुलाकात की।
श्रीष एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गया था। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक शक्तिशाली राष्ट्र के रुप में अपनी छवि पूरी दुनिया के समक्ष प्रस्तुत की है।
ऑपरेशन गंगा का सफल परिणाम देखा गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राघवेंद्र पांडेय मौजूद रहे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने बीकापुर के पिपरी गांव के रहने वाले भरतलाल से मुलाकात की।
उनका पुत्र सनीलाल यूक्रेन में अध्ययन के लिए गया था। जिसके एक-दो दिन में भारत आ जाने की संभावना है। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह व भानू प्रताप सिंह ने महाजनी टोला निवासी छात्र त्रिशूल गुप्ता के परिजनों से, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह ने गद्दौपुर निवासी विजय यादव के परिजनों से, महानगर मंत्री कांशीराम रावत ने ब्रहम बाबा निवासी अंशुल श्रीवास्तव के परिजनों से, महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा गौड़ ने कोठा पार्चा निवासी जयंत प्रताप गुप्ता के परिजनों से, पार्षद दल की नेता अशोका द्विवेदी ने अवधपुरी फेज 2 निवासी अभिजीत यादव के परिजनों से, और मंडल प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी ने दर्शननगर निवासी रोमिल कौशल के परिजनों से मुलाकात की।